फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Acharya balkrishna got UNSDG 10 Most Influential people in Healthcare Award at Geneva

विश्व के 10 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल हुए आचार्य बालकृष्ण, जिनेवा में हुआ सम्मान

Mon, 27 May 2019 10:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 May 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Acharya balkrishna got UNSDG 10 Most Influential people in Healthcare Award at Geneva
अवॉर्ड लेते आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला

पतंजलि संस्थान के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को यूएनओ की संस्था यूएनएसडीजी यानी यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल ने विश्व के 10 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। शनिवार को उन्हें जेनेवा में यूएनएसडीजी हेल्थकेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। वहां उन्होंने संस्कृत में पूरा भाषण दिया। 

विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण को इस उपलब्धि पर बाबा रामदेव ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण को यह उपलब्धि आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में नए अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए हासिल हुई है। 
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने भारतीय चिकित्सा पद्धति योग व आयुर्वेद को सम्पूर्ण विश्व में पुन: स्थापित किया है। इससे करोड़ों को स्वास्थ्य लाभ हुआ है। कहा कि संस्था समाजसेवी कार्यों में संलग्न है। इनमें प्राइमरी हेल्थ केयर और यूनिवर्सल हेल्थ, गरीबी उन्मूलन, विश्व में शांति की स्थापना प्रमुख है।


प्राइमरी हेल्थ केयर, नॉन कम्युनिकेबल डिजीज कंट्रोल और डिजिटल हेल्थ को बढ़ाने देने के लिए बड़े पैमाने पर वित्त पोषण करना इस संस्था का लक्ष्य है। इस सम्मेलन में 50 देशों से लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed