फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba ramdev comment on yogi adityanath government about food park

बाबा रामदेव और सीएम योगी के बीच सुलझा ग्रेटर नोएडा फूड पार्क का मसला, जल्द शुरू होगा काम

Wed, 06 Jun 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Jun 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
  Baba ramdev comment on yogi adityanath government about food park
ramdev

ग्रेटर नोएडा में बन रहे पतंजलि फूड पार्क के प्रस्ताव को रद्द करने की चर्चाओं के बीच देर रात सीएम योगी और बाबा रामदेव के बीच इस बात को लेकर मसला सुलझ गया है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग गुरु बाबा रामदेव से बात कर मामले को आगे बढ़ने से पहले ही रोक लिया। उन्होंने बाबा को  समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।  

विज्ञापन


 मंगलवार को पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट कर प्रोजेक्ट कहीं और ले जाने की बात कह दी थी, लेकिन देर रात मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच बात हो गई और प्रोजेक्ट कहीं और जाने से बच गया। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले अधिकारियों को यही उम्मीद थी कि कि इस साल के अंत तक प्रोजेक्ट में उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि, ग्रेटर नोएडा में बन रहे पतंजलि फूड पार्क को लेकर बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया था। बाबा रामदेव ने इस प्रोजेक्ट को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया । उन्होंने कहा कि पतंजलि योग पीठ की तरफ से उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित फूड पार्क की औपचारिकताओं में सरकार दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इसलिए इस प्रोजेक्ट से हाथ खींचे जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि आयुर्वेद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आचार्य बालकृष्ण ने बाबा रामदेव की तरफ से दिए बयान में कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार पतंजलि को सपोर्ट नहीं कर रहा है। इस वजह से उन्होंने इस परियोजना को किसी और राज्य में ले जाने का मन बनाया है।

बता दें कि, सपा सरकार में नवंबर 2016 में पतंजलि उद्योग को करीब 455 एकड़ जमीन आवंटित किया गया था। सेक्टर 24 व 24ए में औद्योगिक भूखंड दिया गया है, जबकि सेक्टर-22ई में संस्थागत भूखंड आवंटित किया गया है।
 

यीडा को दी थी इतनी जमीन

  Baba ramdev comment on yogi adityanath government about food park
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क - फोटो : amar ujala

इसके एवज में करीब 10 फीसदी रकम जमा कर काम भी शुरू हो गया था। लेकिन अब बाबा योगी सरकार ने इस प्रोजेक्ट की  सैद्धांतिक अनुमति को रद्द कर दिया है। हालांकि इस पर पतंजलि प्रशासन का कहना है कि योगी सरकार काम में मदद नहीं कर रही है इसलिए इस प्रोजेक्ट से हाथ खींचे जा रहे हैं।


यीडा को दी थी इतनी जमीन
पतंजलि ग्रामोद्योग            25-30 एकड़
दिव्य फार्मेसी                50-60 एकड़
पतंजलि आयुर्वेद             125-150 एकड़
ट्रस्ट, महाविद्यालय व आवास    125-150 एकड़
आचार्य कुलम                60 एकड़
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed