फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba Kedar reached kedarnath with pilgrims

अपने धाम पहुंचे बाबा केदार, तीन मई को दर्शन करेंगे श्रद्घालु

Sun, 30 Apr 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,ऊखीमठ
ब्यूरो/ अमर उजाला,ऊखीमठ Updated Sun, 30 Apr 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
Baba Kedar reached kedarnath with pilgrims
kedarnath - फोटो : amarujala

भगवान केदारनाथ की डोली रविवार को केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में भगवान की भोग मूर्ति को कैलाश के लिए विदा किया गया। इस मौके पर बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न रास्तों से होते हुए डोली रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंची। बता दें कि धाम के कपाट तीन मई को आम श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।

विज्ञापन


रविवार को पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रिमझिम बारिश के बीच बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ भगवान केदारनाथ की कैलाश रवानगी की परंपराओं का निर्वहन किया गया। मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग ने ओंकारेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कर बाबा केदार की मूर्ति की विशेष पूजा अर्चना कर अभिषेक किया।
विज्ञापन


इसके बाद भगवान की भोग मूर्ति को रावल भीमाशंकर लिंग को सौंपा गया। उन्होंने भोले नाथ की भोग मूर्ति और केदारनाथ मंदिर की चाबी मुख्य पुजारी बागेश लिंग को सौंपी और छह माह की पूजा का संकल्प दिलाया। उन्होंने मुख्य पुजारी को अचकन व पगड़ी भी पहनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई भक्त हो गए भावुक

Baba Kedar reached kedarnath with pilgrims
kedarnath - फोटो : amar ujala

इसके उपरांत भगवान केदारनाथ की भोग मूर्ति को चल विग्रह डोली में विराजमान कर भव्य श्रृंगार किया गया। 6-कुमाऊं रेजीमेंट की बैंड धुनों और स्थानीय वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति ने डोली के साथ ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा कर भक्तों को आशीष देते हुए अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान किया।

भगवान अष्ठ भैरवनाथ भी अपने आराध्य को हिमालय के लिए विदा करने के लिए देवदर्शनी (चौंरीधार) तक गए। इस दौरान कई भक्त भावुक भी हो गए। बाबा केदार की चल विग्रह डोली जयबिरी, विद्यापीठ, गुप्तकाशी, नाला, मस्ता, होते हुए दोपहर बाद फाटा पहुंची। यहां ग्रामीणों द्वारा पुष्प अक्षत के साथ डोली का भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed