{"_id":"572e00ba4f1c1b083f5cd947","slug":"b-p-ed-trained-protest-for-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति की मांग को बीपीएड प्रशिक्षितों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति की मांग को बीपीएड प्रशिक्षितों का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 May 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार महासंघ ने नियुक्ति की मांग को लेकर परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे बेरोजगारों ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार का उनको नियुक्ति का आश्वासन हवाई साबित हुआ।
विज्ञापन
धरने पर बैठे बेरोजगारों ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने व्यायाम शिक्षकों के आठ सौ पदों पर नियुक्ति का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक बेरोजगारों को नियुक्ति नहीं मिली। जिससे प्रदेश भर के बेरोजगारों में नाराजगी है।
विज्ञापन
उग्र आंदोलन की धमकी
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर धोनी ने कहा कि यदि शीघ्र बेरोजगारों को नियुक्ति न मिली तो बेरोजगार आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। इससे पहले बेरोजगारों ने शिक्षा सचिव से मिलकर उन्हें लंबित मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन
संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा सचिव ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। धरना देने वालों में गोविंद नेगी, रमेश पडियार, सुरेंद्र, पंकज धपोला, जगदीश पांडे आदि शामिल रहे।