फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aziz qureshi appoint one more vice chancellor.

जाते-जाते एक और को वीसी बना गए कुरैशी

Sat, 10 Jan 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Jan 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
aziz qureshi appoint one more vice chancellor.

तबादला आदेश से नौ दिन बाद और उत्तराखंड छोड़ने से ठीक पहले तक राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति भी कर दी। विगत सात जनवरी को देहरादून छोड़ने से ठीक पहले कुरैशी ने सतेंद्र प्रसाद मिश्र को पुन: आयुर्वेद विवि में तीन वर्ष के लिए कुलपति के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन


जबकि इससे पूर्व कुरैशी तबादला आदेश आने के बाद औद्यानिकी व वानिकी विवि के कुलपति की नियुक्ति भी कर चुके थे।

30 दिसंबर 2014 को राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी के मिजोरम तबादले की अधिसूचना जारी हो गई थी, लेकिन तीन दिन बाद कुरैशी ने औद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कार्यवाहक कुलपति डॉ. मैथ्यू प्रसाद की नैय्या भी पार लगाते हुए उन्हें तीन वर्ष के लिए स्थायी कुलपति के रूप में नियुक्ति दी।

विज्ञापन

नियुक्तियों पर उठ रहे सवाल

aziz qureshi appoint one more vice chancellor.

तबादले की अधिसूचना जारी होने के बाद राजभवन से हुई इस नियुक्ति पर कई तरह के सवाल खड़े हुए। हालांकि कई लोग नियुक्तियों को लेकर कोर्ट जाने की बात भी कर रहे हैं।

वह तो तीन दिन बाद का निर्णय था, लेकिन अब तबादला आदेश के नौ दिन बाद राज्यपाल ने विगत सात जनवरी को जाने से ठीक पहले उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर भी नियुक्ति कर दी।

अभी तक कुलपति का काम देख रहे सतेंद्र प्रसाद मिश्र को ही अगले तीन वर्षों के लिए कुलपति नियुक्त करने के आदेश राजभवन से तीन दिन पहले जारी हुए। इन दोनों नियुक्तियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। क्योंकि तबादले की अधिसूचना के बाद नैतिक व व्यवहारिक तौर पर कोई नीतिगत फैसला या नियुक्ति करने से परहेज ही बरता जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed