फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Yojana One Ayushman Mitra deployed for every 10 patients

Ayushman Yojana: हर 10 मरीज पर एक आयुष्मान मित्र तैनात, प्रति वर्ष करना होगा 25 हजार मरीजों का इलाज

Wed, 24 Aug 2022 04:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Aug 2022 04:05 PM IST
सार

आयुष्मान योजना का लोगों को लाभ मिले, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से संबद्ध सरकारी निजी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में आयुष्मान मित्र की तैनाती की गई है। दून मेडिकल कॉलेज को हर साल 25 हजार, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को 20 हजार, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को 10 हजार एवं अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को पांच हजार मरीजों का इलाज करना है।

विज्ञापन
Ayushman Yojana One Ayushman Mitra deployed for every 10 patients
अटल आयुष्मान योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में हर 10 मरीज पर एक आयुष्मान मित्र की तैनाती की गई है। वहीं मेडिकल कॉलेजों में योजना के तहत मरीजों के इलाज के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना का लोगों को लाभ मिले, इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से संबद्ध सरकारी निजी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में आयुष्मान मित्र की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


मरीजों के दस्तावेज तैयार करने, आयुष्मान कार्ड बनाने, बिल बाउचर बनाने एवं बिल भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने तक का सभी काम आयुष्मान मित्र करेंगे। प्राधिकरण की ओर से प्रति मरीज के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के इलाज के लिए लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


दून मेडिकल कॉलेज को हर साल 25 हजार, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को 20 हजार, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को 10 हजार एवं अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को पांच हजार मरीजों का इलाज करना है। सभी प्राचार्यों को इसके लिए रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...दोस्त बने दोस्त के कातिल:  शराब पीने के दौरान आपस में हुई कहासुनी, चार ने मिलकर एक साथी को मौत के घाट उतारा

बैठक में मंत्री ने कर्मचारियों को हर तीन महीनें में प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को तभी रेफर किया जाए जब अस्पताल में इलाज संभव न हो। बैठक में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन डीके. कोटिया, अपर सचिव स्वास्थ्य अरुणेंद्र सिंह चौहान, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, डॉ. मीतू शाह, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed