फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman Panchayat: No record of how many Ayushman Panchayats can be formed in Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: प्रदेश में कितनी आयुष्मान पंचायत बन सकती हैं, रिकॉर्ड ही नहीं...31 दिसंबर तक चलाया गया था अभियान

Tue, 02 Jan 2024 11:29 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Jan 2024 11:29 AM IST
सार

सितंबर माह में प्रदेश भर में आयुष्मान भव अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान 31 दिसंबर को पूरा हो गया है। अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, टीबी रोग की जांच और सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित रोगियों की पहचान का हेल्थ कार्ड बनाए जाने थे।

विज्ञापन
Ayushman Panchayat: No record of how many Ayushman Panchayats can be formed in Uttarakhand News in hindi
बैठक लेते धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) बनाने वाली ग्राम पंचायतों को आयुष्मान पंचायत घोषित किया जाएगा। लेकिन राज्य में कितनी पंचायतें आयुष्मान ग्राम पंचायत बन सकती हैं, इसका राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन


प्रदेश भर में 54 लाख से अधिक लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड और 60 लाख से अधिक लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर सितंबर माह में प्रदेश भर में आयुष्मान भव अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान 31 दिसंबर को पूरा हो गया है। अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, टीबी रोग की जांच और सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित रोगियों की पहचान का हेल्थ कार्ड बनाए जाने थे।
विज्ञापन


पंचायतों को किया जाएगा आयुष्मान पंचायत घोषित
केंद्र सरकार ने एलान किया कि जिन पंचायतों में शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी बन चुकी है। उन पंचायतों को आयुष्मान पंचायत घोषित किया जाएगा। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में लक्ष्य हासिल करने वाले वार्डों को शहरी आयुष्मान वार्ड का दर्जा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भव अभियान समाप्त हो गया है। लेकिन राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के पास वर्तमान में यह डाटा नहीं है। प्रदेश की कितनी पंचायतों में शत प्रतिशत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बन चुकी है। जिसके आधार पर इन पंचायतों को आयुष्मान पंचायत घोषित किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...New Year Celebration: खूब छलके जाम... 30 करोड़ की शराब गटक गए लोग, आबकारी विभाग की भी हुई खूब चांदी

आयुष्मान पंचायत और आयुष्मान शहरी वार्ड घोषित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मानक तय किए हैं। उत्तराखंड की कई पंचायतें और वार्ड इन मानकों को पूरा करते हैं। मूल्यांकन व प्रमाणीकरण की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य मंत्रालय आयुष्मान पंचायत व वार्ड घोषित करेगा। जल्द ही पंचायतों में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। -डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed