{"_id":"5d444a5f8ebc3e6d046f8389","slug":"ayodhya-university-suspends-former-registrar-dr-mutanjay-mishra-adjustment-aborted","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निलंबित पूर्व कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय मिश्रा का समायोजन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निलंबित पूर्व कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय मिश्रा का समायोजन निरस्त
Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
डा. मृत्युंजय मिश्रा
- फोटो : फाइल फोटो
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निलंबित पूर्व कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय मिश्रा का समायोजन निरस्त कर दिया गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद आयुष विभाग ने समायोजन निरस्त करने के आदेश जारी किए है। मिश्रा को अब मूल विभाग उच्च शिक्षा में वापस भेजा गया है। हालांकि करोड़ों के घपले में मिश्रा जेल में हैं।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस सरकार के समय मृत्युंजय मिश्रा को सचिव स्तर पर ग्रेड पे देकर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर समायोजित किया गया था। आयुर्वेद विश्वविद्यालय एक्ट और यूजीसी के मानकों के अनुसार मिश्रा की शैक्षणिक योग्यता और प्रशासनिक अनुभव कुलसचिव के अनुरूप नहीं था।
विज्ञापन
जिस समय उन्हें विश्वविद्यालय में समायोजित किया गया था। उस समय मिश्रा उच्च शिक्षा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद थे। 11 जुलाई 2013 को मिश्रा को प्रति नियुक्ति पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया था। 24 जुलाई 2019 को मंत्रिमंडल ने मृत्युंजय मिश्रा के समायोजन को निरस्त करने की मंजूरी दी थी। शुक्रवार को सचिव आयुष आरके सुधांशु ने मिश्रा के पूर्व में जारी समायोजन के आदेशों को निरस्त कर उन्हें मूल विभाग उच्च शिक्षा में वापस भेजने के आदेश जारी किए है।
विज्ञापन