{"_id":"5d7e99038ebc3e0173476ba5","slug":"awareness-in-traffic-rules-is-essential-dg-dehradun-news-drn3197628141","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरुकता जरूरी : डीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरुकता जरूरी : डीजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी। मसूरी मातृशक्ति संस्था की ओर से रविवार को आयोजित ‘एक शाम जनता के नाम’ कार्यक्रम में लोगों ने यातायात व्यवस्था पर अपने सुझाव व्यक्त किए। इस अवसर पर डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने लोगों से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
मसूरी नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनने का मौका मिला। इससे मसूरी की यातायात व्यवस्था को सुधारने में काफ ी मदद मिलेगी। लोगों के सुझावों को नए प्लान मेें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राज्य के युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से स्पेशल सेल का गठन किया गया है। ताकि ड्रग सप्लायर और लेने वालों पर सख्ती से कार्रवाई हो सके। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य, सीओ सीटी देहरादून जया बलूनी, प्रकोश मेहरात्रा, सुनील गोयल, एसके. खुल्लर, आरएन माथुर, जगजीत कुकरेजा, स्मृति हरि, रीतू जैन, मोनिका अग्रवाल, पूनत जुनेजा, रूबी गर्ग, रेनू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।