फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Automatic weather center installed in haldwani

अब हल्द्वानी में भी मिलेगी मौसम की संपूर्ण जानकारी, स्वचालित मौसम केंद्र हुआ स्थापित

Wed, 24 Apr 2019 04:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजेंद्र सिंह बिष्ट ‘बबली’, अमर उजाला, हल्द्वानी
राजेंद्र सिंह बिष्ट ‘बबली’, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 24 Apr 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Automatic weather center installed in haldwani
फाइल फोटो

अब हल्द्वानी की आबोहवा की सटीक जानकारी मिलने से लेकर उसमें होने वाले सूक्ष्म बदलावों का भी पता चलेगा। यह संभव होगा, वन विभाग द्वारा वन अनुसंधान नर्सरी में स्थापित हुए स्वचालित मौसम केंद्र से, जहां पर तापमान से लेकर वातावरण से जुड़ी आठ अलग-अलग जानकारियां एकत्र होंगी। वन संरक्षक अनुसंधान के अनुसार मौसम केंद्र में हर मिनट पर डाटा एकत्र होगा, जिसके आधार पर मौसम का वनस्पतियों पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


वन अनुसंधान नर्सरी में अब तक मौसम से जुड़ी जानकारी मैनुअल एकत्र की जाती थी लेकिन अब वन विभाग ने स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किया है। इसमें हल्द्वानी में तापमान, बरसात से लेकर ओस गिरने तक की जानकारी हर मिनट पर मिल सकेगी। इस मौसम केंद्र में लगी मशीनों को चलाने के लिए सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


नौ मानकों पर जानकारी मिलेगी
तापमान, हवा की गति, सूर्य की गति, सोलर विकिरण, आर्द्रता, ओस की मात्रा, हवा का रुख, वायुमंडलीय दबाव और बरसात की जानकारी मिल सकेगी। वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट के अनुसार वानिकी में मौसम का खासा महत्व है। इस मौसम केंद्र से वातावरण से जुड़ी जानकारी तो वन विभाग एकत्र, करेगा साथ में प्रशिक्षु वन कर्मियों और बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र में लगी मशीन से प्रति मिनट का डेटा एकत्र होगा। इस डेटा के माध्यम जलवायु परिवर्तन का वनस्पतियों पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन से लेकर संरक्षण के संबंध में भी रणनीति बनाने में भी मदद मिलेगी। इस मौसम केंद्र को कैंपा योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
-संजीव चतुर्वेदी, वन संरक्षक अनुसंधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed