फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   auspicious marriage muhurat 2019 astrology

साल 2019 के विवाह मुहूर्तों को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने बताई ये खास बात, कोई नहीं बताएगा

Tue, 11 Dec 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Dec 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
auspicious marriage muhurat 2019 astrology
marriage

साल 2019 के पहले महीने की 17 तारीख से शादियों का दौर शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य प्रकाश नौटियाल ने बताया ने बताया कि पंचांग के अनुसार साल 2019 में शादी के लगभग 72 शुभ मुहूर्त हैं।

विज्ञापन


जबकि, जून के बाद चार महीने तक शुभ मुहूर्त नहीं होने से शादियों पर ब्रेक लगा रहेगा। वहीं, साल 2019 के मई माह में शादी के सबसे अधिक 14 शुभ मुहूर्त हैं। जबकि, जुलाई माह में मात्र दो ही दिन शादी के लिए शुभ हैं। 
विज्ञापन


शादी के लिए शुभ मुहूर्त का बहुत अधिक महत्व है। शादी से जुडे़ सभी कार्यों को सही समय और शुभ मुहूर्त पर ही किया जाता है। विवाह की तिथि वर-वधु की जन्मराशि के आधार पर निकाली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ लग्न और लग्न शुद्धि देखकर तय होता है विवाह का मुहूर्त

शास्त्रों के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया गया विवाह कल्याणकारी माना जाता है और इसमें कोई अड़चन नहीं आती। साथ ही शादीशुदा जोडे़ का दांपत्य जीवन भी सुख से बीतता है।

विवाह के लिए लड़के और लड़की की कुंडली मिलान करने के बाद जो तारीख तय की जाती है, वह शादी का शुभ मुहूर्त कहलाती है। विवाह के लिए शुभ मुहूर्त के साथ ही शुभ नक्षत्र, शुभ तिथि और शुभ समय का होना भी आवश्यक है। शुभ लग्न और लग्न शुद्धि देखकर ही विवाह का मुहूर्त तय किया जाता है। 

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि साल 2019 में 17 जनवरी से विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है। इसके अलावा 18, 23, 25, 26 और 29 जनवरी भी विवाह के लिए शुभ हैं। जबकि 1, 8, 9, 10, 15, 21, 23, 24, 26 और 28 फरवरी विवाह के लिए शुभ हैं। वहीं, मार्च में 2, 7, 9 और 13 तारीख विवाह के लिए बेहतर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed