फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Auli road open after eight days and rishikesh Gangotri Highway 35 hours

आठ दिन बाद जोशीमठ-औली तो 35 घंटे बाद खुला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे, लोगों ने ली राहत की सांस

Sat, 21 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Dec 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Auli road open after eight days and rishikesh Gangotri Highway 35 hours
औली मार्ग खुला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद से बंद चल रहे जोशीमठ-औली मार्ग और ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे खुलने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आठ दिनों से बंद पड़े जोशीमठ-औली मोटर मार्ग को लोनिवि ने वाहनों की आवाजाही के लिए दोपहर को खोल दिया है।

विज्ञापन


12 और 13 दिसंबर को हुई भारी बर्फबारी के बाद से औली सड़क अवरुद्ध पड़ी थी। लोनिवि ने जेसीबी और 25 मजदूरों की मदद से आठ दिन बाद सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन


हालांकि अभी भी कई जगहों पर आवाजाही में वाहनों के टायर फिसल रहे हैं। उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि औली सड़क से बर्फ हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 घंटे बाद खुला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर 35 घंटे बाद यातायात बहाल हो पाया। हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। ऑल वेदर परियोजना निर्माण के दौरान नरेंद्रनगर पुरानी चुंगी के समीप पहाड़ कटिंग के वक्त 18 दिसंबर दोपहर एक बजे हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया था।

हालांकि पुलिस प्रशासन ने छोटे वाहनों का संचालन बाईपास पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) मार्ग से शुरू कर दिया था। लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

खासतौर पर ट्रकों का संचालन न होने से टिहरी जिले के अधिकांश क्षेत्रों में रसद और सब्जियों की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। बृहस्पतिवार देर रात 10.45 बजे बीआरओ को हाईवे खोलने में कामयाबी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed