{"_id":"5d7c82e68ebc3e016e027a37","slug":"audio-seeking-bribe-from-roadways-operator-goes-viral-accuses-on-arm","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः रोडवेज परिचालक से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एआरएम पर लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः रोडवेज परिचालक से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एआरएम पर लगा आरोप
Sat, 14 Sep 2019 11:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम में एक एआरएम द्वारा परिचालक से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में ऑडियो वायरल होने के बाद प्रबंध निदेशक ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि बात सच साबित हुई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस मामले को लेकर विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि ऑडियो में काशीपुर डिपो में तैनात एआरएम द्वारा रिश्वत मांगे जाने की बात सामने आ रही है। यह ऑडियो छह माह पूर्व का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक को जांच का आदेश दिया गया है। प्रबंध निदेशक का कहना है कि वैसे तो विभागीय जांच में स्थिति साफ हो जाएगी, लेकिन जरूरत पड़ने पर ऑडियो की फारेंसिक विशेषज्ञाें से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन