{"_id":"6b0c2d309936b4d91201afc7","slug":"attempted-theft-at-bsnl-site-after-breaking-the-lock-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138994-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बीएसएनएल की साइट पर ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बीएसएनएल की साइट पर ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, युवक गिरफ्तार
Sun, 29 Nov 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
- टूल किट और टूटा हुआ ताला बरामद, डाकपत्थर निवासी ने पुलिस को सौंपा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के मेदनीपुर में बीएसएनएल की मोबाइल टावर साइट का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छोटा रामपुर के हाल निवासी निवासी रवि प्रकाश (मूल निवासी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के थाना फूल बेहड़ के ग्राम खांभी) को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट के अनुसार, शनिवार को डाकपत्थर की यमुना कॉलोनी निवासी प्रकाश अपने साथियों के साथ आरोपी को लेकर धर्मावाला चौकी पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी को चोरी के प्रयास में पकड़े जाने की जानकारी देते हुए पुलिस को सौंपा। उनके साथ एक टूल किट बैग और टूटा हुआ ताला भी पुलिस को दिया गया। बैग से अलग-अलग नाप के पांच पाना और चाबियां, दो पेचकस और एक प्लास बरामद हुआ। पुलिस ने शिकायत और बरामद सामान के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी के प्रयास और ताला तोड़कर अपराध में प्रवेश करने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।