फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attempted suicide by slitting throat with a knife

Dehradun News: चाकू से गला काट कर किया आत्महत्या का प्रयास

Fri, 12 Apr 2024 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Attempted suicide by slitting throat with a knife
एक व्यक्ति ने चाकू से गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने ब्याज पर कर्ज लेने की बात लिखी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय साह ने बताया कि बीते बुधवार की सुबह से बेलावाला गांव निवासी बाबूराम (44) लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसकी बाइक बीते बुधवार को गांव के निकट स्थित चाय बगान में मिली थी। उसके फोन की अंतिम लोकेशन भी चाय बगान की थी। उसका फोन स्विच ऑफ था।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार की सुबह बगीचे के चौकीदार ने बाबूराम को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर सब्जी काटने का चाकू, पेन, नोट बुक और कीटनाशक के पैकेट मिले। लहूलुहान हालत में बाबूराम को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने से इशारे से खुद का गला काटने और कीटनाशक का सेवन करने की बात बताई। मजिस्ट्रेट के समक्ष भी उसके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाबूराम के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने ब्याज पर पैसे लेने की बात लिखी है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed