फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attempt to rob the house of former IRDE engineer at knife point in broad daylight

दिनदहाड़े चाकू की नोक पर आईआरडीई के पूर्व इंजीनियर के घर लूट का प्रयास

Tue, 28 Jun 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob the house of former IRDE engineer at knife point in broad daylight
उपकरण अनुसंधान एवं विकास संस्थान (आईआरडीई) के पूर्व इंजीनियर के घर चाकू की नोक पर दिनदहाड़े लूट की कोशिश की गई। बदमाश ने उनकी गर्भवती बहू को डराया और अलमारी से रुपये निकालने के लिए। इस बीच घरवालों ने शोर मचाया तो बदमाश भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

घटना सोमवार को एमडीडीए कॉलोनी क्षेत्र की है। रायपुर थाना क्षेत्र के चंदर नगर स्थित एमडीडीए कॉलोनी में देवेंद्र मोहन का घर है। वह आईआरडीई से सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं। यहां उनके बेटे और बहू रहते हैं। बेटा हैदराबाद स्थित एक कंपनी में काम करता है और वर्तमान में वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। बताया जाता है कि दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उनकी गर्भवती बहू कमरे में अकेली थी। तभी एक बदमाश कमरे में घुसा और चाकू दिखाकर अलमारी खोलने को कहने लगा।
विज्ञापन

इस पर महिला ने शोर मचाया तो बेटा और देवेंद्र मोहन भी वहां पहुंच गए। उन्हें देखते ही बदमाश भाग खड़ा हुआ। देवेंद्र मोहन के बेटे ने उसकी वीडियो भी बनाई। बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह चंद्रनगर बस्ती में ओझल हो गया। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर मामले की जांच की। एसओ रायपुर मनमोहन नेगी ने बताया कि परिवार वालों ने मामले में किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। उनकी ओर से तहरीर भी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के सामने हाथ जोड़कर आया था घर में
देवेंद्र मोहन के घर के पास एक मंदिर है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश कुछ देर पहले मंदिर के पास घूम रहा था। मंदिर के सामने उसने हाथ जोड़े और देवेंद्र के घर की ओर चल दिया। कुछ मिनटों बाद ही वह वहां से दोबारा गुजरा।

मानसिक रूप से बीमार लग रहा था युवक
घरवालों ने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। उसके एक हाथ में चाकू था जबकि दूसरे में भी हथियार जैसा कुछ था। वह जिस तरह से बात कर रहा था, उससे लग रहा था कि वह मानसिक रूप से बीमार है। शोर मचाने पर ही वह डर गया और भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed