फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attempt to murder a girl by putting the barrel of a pistol in her mouth Dehradun Crime News Uttarakhand

दुस्साहस: सरेबाजार युवती के मुंह में डाली पिस्तौल की नली, तीन बार दबाया ट्रिगर...लोगों ने उतारा आशिकी का भूत

Wed, 29 Nov 2023 08:14 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Nov 2023 08:14 AM IST
सार

एक युवती चाय की दुकान के बाहर स्टूल पर बैठी थी। कुछ देर बाद वह वहां से उठी और स्कूटर पर बैठकर जाने लगी। इसी बीच एक युवक सड़क पार करते हुए आया और युवती के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। युवती का सिर नीचे सड़क पर लगा। फिर युवक ने जेब से पिस्तौल निकाल उसकी नली युवती के मुंह में डाल दी।

विज्ञापन
Attempt to murder a girl by putting the barrel of a pistol in her mouth Dehradun Crime News Uttarakhand
पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुस्साहसी युवक ने सरेबाजार एक युवती को स्कूटर से नीचे गिराया और उसके मुंह में पिस्तौल की नली डाल दी। युवक ने एक के बाद एक तीन फायर करने चाहे लेकिन तीनों बार कारतूस अटक गया। जिससे, तीनों फायर मिस हो गए। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाई और युवक को पकड़कर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। लोगों की पिटाई से युवक बेहोश हो गया था, जिसे अस्पताल भेजा गया। घटना पूर्वी पटेलनगर में सहारनपुर रोड किनारे दुकानों के सामने हुई। मंगलवार शाम के करीब साढ़े पांच बजे एक युवती चाय की दुकान के बाहर स्टूल पर बैठी थी। कुछ देर बाद वह वहां से उठी और स्कूटर पर बैठकर जाने लगी। इसी बीच एक युवक सड़क पार करते हुए आया और युवती के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन


युवती का सिर नीचे सड़क पर लगा। फिर युवक उसके ऊपर बैठ गया और जेब से पिस्तौल निकाल उसकी नली युवती के मुंह में डाल दी। युवक ने पहली बार ट्रिगर दबाया लेकिन फायर नहीं हुआ। इसके बाद उसने दो बार और प्रयास किए लेकिन एक बार भी फायर नहीं हुआ। पास खड़े एक दुकानदार ने झपट्टा मारकर युवक को धकेल दिया और उसके ऊपर लेट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने बेसबाल का बैट उठाया तो कोई हाथों से ही करने लगा पिटाई
इस धक्के से युवक के हाथ से पिस्तौल नीचे गिर गई। फिर क्या था वहां मौजूद लोग युवक के ऊपर टूट पड़े। किसी ने बेसबाल का बैट उठाया तो कोई हाथों से ही उसकी पिटाई करने लगा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद वहां पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और बाजार चौकी ले आई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक आईडी कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम कमलजीत सिंह निवासी दरभंगा बिहार लिखा हुआ था। यह रेलवे का आईडी कार्ड था। जबकि, युवती की पहचान ऋचा निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। ऋचा यहां स्थानीय विवि में पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी बीच उसने मौका पाकर उसकी हत्या करनी चाही। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

जेब में मिले सर्जिकल ब्लेड
दुकानदारों और पुलिस ने उसकी जेब की तलाशी ली तो उसके पास से तीन सर्जिकल ब्लेड भी बरामद हुए। यदि समय रहते उसे न पकड़ा जाता तो वह इन ब्लेड से भी युवती पर वार कर सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भी पहले यहीं पढ़ाई करता था।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel Collapse:  देश में अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन बन गया सिलक्यारा, ये अभियान रहे चर्चित

काफी देर से मंदिर के पास गली में खड़ा था युवक

घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि इस युवक को काफी देर पहले मंदिर के पास गली में देखा गया था। जबकि, लड़की पहले से ही दुकान में मौजूद थी। हालांकि, दोनों की पहले मुलाकात हुई या नहीं इस बारे में स्थानीय लोगों को भी जानकारी नहीं है। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। इसके बाद ही आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed