फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Attack by entering the house police action slogan victim family demands death

Dehradun: घर में घुसकर हमला, पुलिस कार्रवाई से खफा पीड़ित परिवार ने की इच्छा मृत्यु की मांग, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 26 Apr 2023 12:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2023 12:34 PM IST
सार

पुलिस ने पांच पार्षदों समेत 21 लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर हमला और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित प्रवीण भारद्वाज का कहना है कि पुलिस अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Dehradun Attack by entering the house police action slogan victim family demands death
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

घर में घुसकर हमले के पीड़ित परिवार ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है। परिवार पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज है। पुलिस ने अभी तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में राजपुर थाने में पांच पार्षदों सहित 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


प्रवीण भारद्वाज निवासी अंसर ग्रीन वैली जाखन ने बताया कि उनके घर पर 22 फरवरी को कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। इस दौरान पर उन पर जानलेवा हमला किया गया और जलाकर मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने पांच पार्षदों समेत 21 लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर हमला और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रवीण भारद्वाज का कहना है कि पुलिस अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: IPL मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्र गिरफ्तार, पिछले दिनों दो बड़े कॉलेजों ने किए थे 11 स्टूटेंड बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने परिवार समेत इच्छा मृत्यु की मांग को लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। बता दें 22 फरवरी को हुए इस कांड में पहले पार्षद संजय नौटियाल ने प्रवीण भारद्वाज के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला वहां पर अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed