फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attachment of teachers is over more than 600 schools have to be locked Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: शिक्षकों के अटैचमेंट खत्म, 600 से ज्यादा स्कूलों में लग सकता है ताला...विभाग के ये अजब कारनामे

Sun, 19 Mar 2023 09:55 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Mar 2023 09:55 AM IST
सार

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पौड़ो वाली में एक शिक्षक और 116 छात्र-छात्राएं हैं, लेकिन स्कूल में संबद्ध शिक्षक की संबद्धता खत्म कर दी गई है। इसी जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माडावेला में 135 छात्र-छात्राएं हैं जबकि खानपुर ब्लॉक जिला हरिद्वार के उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगावाला में 106 छात्र-छात्राएं हैं।

विज्ञापन
Attachment of teachers is over more than 600 schools have to be locked Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षा विभाग के कारनामें भी अजब हैं। इन दिनों उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में बिना किसी पूर्व तैयारी के समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों के अटैचमेंट खत्म कर दिए गए हैं। यदि जल्द कोई व्यवस्था न की गई तो इससे 600 से ज्यादा स्कूलों में ताला लटक सकता है।

विज्ञापन

शिक्षा निदेशक वंदना गब्र्याल का कहना है शिक्षा सत्र समाप्ति पर है। अभी शिक्षकों के तबादले नहीं किए जा सकते न ही तत्काल नियुक्ति की जा सकती है। इधर-उधर से शिक्षकों की व्यवस्था कर जिन स्कूलों को चलाया जा रहा है। उन स्कूलों से शिक्षकों को नहीं हटाया जाना चाहिए। शासन को इस स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन


हरिद्वार जिले के खानपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पौड़ो वाली में एक शिक्षक और 116 छात्र-छात्राएं हैं, लेकिन स्कूल में संबद्ध शिक्षक की संबद्धता खत्म कर दी गई है। इसी जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माडावेला में 135 छात्र-छात्राएं हैं जबकि खानपुर ब्लॉक जिला हरिद्वार के उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगावाला में 106 छात्र-छात्राएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय में कामकाज प्रभावित
इन दोनों स्कूलों में इधर-उधर से संबद्ध शिक्षकों की संबद्धता खत्म होने से स्कूल शिक्षक विहीन हो रहे हैं। पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ आदि जिलों के स्कूलों का भी कुछ यही हाल है। इसके अलावा 332 कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त होने से विभिन्न जिलों में सीईओ, बीईओ कार्यालय एवं शिक्षा निदेशालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है।

रसूखदार शिक्षकों पर नहीं पड़ा अटैचमेंट खत्म करने का असर

शिक्षा विभाग में उप शिक्षा अधिकारी के पास बीआरपी का चार्ज है, लेकिन इस काम को उप शिक्षा अधिकारी खुद देखने के बजाए दफ्तरो में अटैच शिक्षकों से इस काम को ले रहे हैं। जिससे इन शिक्षकों के मूल स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इन्हीं शिक्षकों के लिए अटैचमेंट खत्म करने का आदेश किया गया, लेकिन ये शिक्षक अब भी दफ्तरों में जमे हैं। इन शिक्षकों पर इस आदेश का कोई असर नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: केदारनाथ के लिए हेली सेवा का सफर महंगा, तीन साल बाद किराये में हुई इतनी बढ़ोतरी

प्रदेश में एकल शिक्षक वाले स्कूल

जिला   राजकीय प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय   योग
पौड़ी  292 6    298
चमोली 338 345
रुद्रप्रयाग                                                       178 1 179
टिहरी 210  21  231
उत्तरकाशी 143  13 156
देहरादून 93  13 106
हरिद्वार    31 12   43
नैनीताल    265 17     282
अल्मोड़ा  288   6 294
बागेश्वर  187 6 193
चंपावत   123   2 125
पिथौरागढ़ 437  13 450
उधमसिंह नगर  48   13   61

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed