फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atm Hacker two friends arrested in dehradun

एटीएम क्लोनिंग करने वाले दो दोस्त गिरफ्तार, 15 खातों से ऐसे उड़ाए थे लाखों रुपये

Fri, 21 Dec 2018 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Dec 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
Atm Hacker two friends arrested in dehradun
आरोपी

पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से डाटा चुराकर बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले आगरा के दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन लाख पांच हजार की नगदी के अलावा स्किमर, कैमरा और कार बरामद हुई है। आरोपियों ने चुराए डाटा से 65 ग्राहकों के डुप्लीकेट कार्ड बनाए थे। इनमें से 15 खातों से चार लाख 66 हजार रुपये की निकासी की गई। आरोपी घटना करने के बाद सहारनपुर में छिपकर पुलिस कार्रवाई पर नजर टिकाए थे।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने शुक्रवार को इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से डाटा चुराकर रकम निकालने की घटना का खुलासा कर दिया। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एटीएम में स्किमर और कैमरा लगाकर दो युवकों ने एटीएम क्लोनिंग की थी। इस मामले में बैंक प्रबंधक नरेंद्र राणा की तरफ से 15 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराने के बाद खुलासे के लिए कई टीम गठित की गई थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को जीएमएस रोड से फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों सोमेश कक्कड़ निवासी बार्लोगंज और उसके दोस्त अजय त्यागी निवासी डिफेंस कालोनी आगरा को गिरफ्तार करने का दावा किया। सोमेश तीन साल से देहरादून में किराए पर रहकर बिल्डिंग डिजाइनिंग का काम कर रहा था। आरोपियों के पास से कंप्यूटर मॉनिटर, कार्ड रीडर, बैटरी, स्किमर, कैमरा, मोल्डिंग ब्लाक, 54 एटीएम क्लोन कार्ड, घटना में प्रयुक्त कार और तीन लाख पांच हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार के नंबर से पकड़ में आए साइबर अपराधी

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रेकी करने के बाद आठ दिसंबर की रात को इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम में स्कीमर और कैमरा लगाया गया था। अगले दिन सुबह स्कीमर और कैमरा उतारने के बाद सोमेश के कमरे पर डाटा के हिसाब से पांच डुप्लीकेट कार्ड तैयार किए गए।

दस दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक उनके द्वारा देहरादून के जीएमएस रोड और हरिद्वार से 15 खातों से रकम निकाली गई। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की योजना शहर के कई एटीएम में भविष्य में स्किमर लगाने की योजना थी, लेकिन उससे पहले पकड़ में आ गए। पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय भी इस दौरान मौजूद रहे।   

साइबर अपराधी लाल रंग की कार से पकड़ में आए। एटीएम कार्ड क्लोनिंग के बाद पुलिस ने शहर के करीब 100 से अधिक एटीएम और सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया, जिसमें लाल रंग की कार नजर आई थी। खासतौर पर जीएमएस रोड पर उसकी आवाजाही सबसे ज्यादा मिली। साइबर अपराधियों ने कार के नंबर को छिपाने की भरसक कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने हरिद्वार और अन्य स्थानाें से देहरादून नंबर की इस कार के बारे में जानकारी जुटा ली। यह कार सोमेश कक्कड़ के नाम थी। आगरा और देहरादून के मकान मालिक से इसकी पुष्टि हो गई। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान भी करा ली गई। 

एक जनवरी के बाद रकम निकालने का था प्लान

एटीएम कार्ड क्लोनिंग करने वाले इन साइबर अपराधियाें की योजना एक जनवरी के बाद खातों से रकम निकालने की थी, क्योंकि काफी खातों का बैलेंस चेक करने पर रकम कम पाई गई थी। सोमेश का कहना था कि जनवरी के पहले सप्ताह में अधिकांश खातों में वेतन आने की उम्मीद थी। 

ऑनलाइन की थी उपकरणों की खरीदारी
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि एटीएम कार्ड क्लोनिंग के तमाम उपकरण सोमेश कक्कड़ द्वारा ऑनलाइन खरीदे गए है। पुलिस विवेचना में क्लोनिंग के उपकरण उपलब्ध कराने वाली कंपनी को शामिल किया जा रहा है, ताकि उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। 

विमान से दून पहुंचा था अजय
एटीएम कार्ड क्लोनिंग करने के लिए सोमेश का दोस्त अजय त्यागी विमान से देहरादून पहुंचा था। दोनों दोस्त शिक्षित हैं। सोमेश की मां महिला रोग विशेषज्ञ है। सोमेश पहले हैदराबाद में चाचा के साथ बिल्डिंग डिजाइनिंग का काम करता था। चाचा की मौत के बाद काम न चलने के कारण सोमेश तीन साल पहले दून आ गया था। अजय त्यागी आगरा के फ तेहाबाद रोड पर रेस्टोरेंट चलाता था। सोमेश एक दशक पहले जयपुर एटीएम ठगी में जेल जा चुका है। इस कारण सोमेश को एटीएम कार्ड क्लोनिंग की पूरी जानकारी थी।

पुलिस तो नहीं पकड़ पाएगी
पुलिस हिरासत में आए साइबर अपराधी सोमेश कक्कड़ का कहना था कि वह तो यह मानकर चल रहे थे कि पुलिस तो उन्हें पकड़ नहीं पाएगी। अलबत्ता एसटीएफ जरूर उन तक पहुंच सकती है। तब तक वह काफी रकम बटोर चुके होेंगे। वह ऑनलाइन एटीएम से जुड़ी हर खबर को पढ़ रहे थे कि पुलिस की कार्रवाई कहां तक पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed