फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atal Utkrisht Vidyalaya Uttarakhand Confusion has not ended read All Updates in hindi

Uttarakhand: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को लेकर असमंजस खत्म नहीं, 189 स्कूलों के हजारों छात्रों से जुड़ा है मामला

Wed, 19 Mar 2025 10:50 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Mar 2025 10:50 AM IST
सार

वर्ष 2020 में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चलाए जाने की मंजूरी मिली थी। मंजूरी के बाद 189 विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया, लेकिन शुरुआत में इन विद्यालयों का बोर्ड का परीक्षा परिणाम सही नहीं रहा। यही वजह रही कि इन विद्यालयों को वापस उत्तराखंड बोर्ड से चलाए जाने की मांग उठने लगी।
 

विज्ञापन
Atal Utkrisht Vidyalaya Uttarakhand Confusion has not ended read All Updates in hindi
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया शिक्षा सत्र 2025-26 अगले महीने से शुरू हो जाएगा लेकिन प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के अलग कैडर, बोर्ड और शिक्षकों के लिए बनी दोहरी व्यवस्था पर असमंजस बरकरार है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मुताबिक इन विद्यालयों में किस तरह की व्यवस्था हो, इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में से हर ब्लॉक में दो विद्यालयों को वर्ष 2020 में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चलाए जाने की मंजूरी मिली थी। मंजूरी के बाद 189 विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया, लेकिन शुरुआत में इन विद्यालयों का बोर्ड का परीक्षा परिणाम सही नहीं रहा। यही वजह रही कि इन विद्यालयों को वापस उत्तराखंड बोर्ड से चलाए जाने की मांग उठने लगी।
विज्ञापन


वहीं, स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से इनके लिए चयनित शिक्षकों और पहले से इन विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था होने से विद्यालयों में शिक्षकों के लिए दोहरी व्यवस्था बन गई। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मुताबिक इन विद्यालयों को किस बोर्ड से चलाया जाएगा, इनमें शिक्षकों की नियुक्ति का माध्यम क्या होगा, कितने विद्यालय आवासीय होंगे इस संबंध में बैठक के बाद प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: काम की खबर... बैंक के जरूरी काम निपटा लीजिए, अब दो दिन रहेगी बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल

तय समय पर मिलेंगी मुफ्त किताबें

शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को तय समय पर मुफ्त पाठ्य पुस्तकें मिलेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed