पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा में अव्यवस्थाओं से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह असंतुष्ट दिखे।
पार्टी में चर्चा तो सब करते रहे, लेकिन खुलकर कोई कुछ नहीं बोला
2 of 5
अस्थि कलश यात्रा के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वह अन्य
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अस्थि विसर्जन से पहले तय कार्यक्रम में भी उनके इशारे पर बदलाव किया गया। तीन दिन से चल रही तैयारियों के बावजूद यात्रा से लेकर अस्थि विसर्जन के दौरान भाजपा नेताओं का आपसी तारतम्य बिगड़ा हुआ था।
पूरी यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नाराजगी कई बार साफ तौर पर झलकी। हरकी पैड़ी पर पहुंचने से पहले भी वे किसी बात पर एक कार्यकर्ता पर नाराज होते दिखाई दिए। वहीं, जब अस्थि कलश यात्रा हरकी पैड़ी पहुंची तो अमित शाह ने फैली अव्यवस्था पर शीघ्र विसर्जन कराने को कहा।
आयोजन स्थल पर कई बार चर्चा होती रही कि आखिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मूड किस बात को लेकर खराब है ? पार्टी में चर्चा तो सब करते रहे, लेकिन खुलकर कोई कुछ नहीं बोला।
सूत्रों की मानें तो विसर्जन के बाद राज्य अतिथिगृह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हुई बैठक में शाह ने अस्थि कलश यात्रा की व्यवस्थाओं पर असंतुष्टि जताई।