फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atal Awas Yojana: Bhanga head arrested taking bribe of ten thousand rupees Vigilance took action Uttarakhand

देहरादून: अटल आवास योजना का मकान बनाने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत ले रही थी प्रधान, रंगे हाथ गिरफ्तार

Sun, 24 Sep 2023 06:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Sep 2023 06:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत मकान के लिए धनराशि स्वीकृत करवाने की एवज में प्रधान 20 हजार रुपये का रिश्वत मांग रही है। जांच में शिकायत सही पाई गई। ट्रैप टीम ने ग्राम प्रधान  को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
Atal Awas Yojana: Bhanga head arrested taking bribe of ten thousand rupees Vigilance took action Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजिलेंस ने भंगा ग्राम प्रधान को दस हजार रुपये का रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। प्रधान प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए रिश्वत मांग रही थी। प्रभारी पुलिस

विज्ञापन

अधीक्षक सतर्कता सेक्टर हलद्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि ग्राम प्रधान पूजा वर्मा उनके गांव की एक महिला से प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत मकान के लिए धनराशि स्वीकृत करवाने की एवज में 20 हजार रुपये का रिश्वत मांग रही है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस कार्यालय में भी प्रार्थना-पत्र दिया। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निरीक्षक ललिता पांडे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  निवेश के लिए सीएम धामी जाएंगे विदेश, फ्रांस और स्पेन की कंपनियों से बनीं बात, कल से लंदन दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैप टीम ने ग्राम प्रधान पूजा वर्मा निवासी ग्राम भंगा थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंहनगर को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप टीम में निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह बोहरा, कांस्टेबल नवीन कुमार, संजीव सिंह नेगी व गिरीश चंद्र जोशी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed