फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thieves carried out thefts at three different places in city Jewelery stolen from policeman house Dehradun

Dehradun: चोरों का धावा... पुलिसकर्मी के घर से उड़ाए जेवरात, डाकिए की साइकिल लेकर भागे, यहां किया ऐसा हाल

Wed, 08 Nov 2023 02:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 08 Nov 2023 02:29 PM IST
सार

चोरों ने शहर में तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिसकर्मी के घर से जेवरात उड़ा लिए गए। जबकि एक डाकिए की साइकिल लेकर भाग गए।

विज्ञापन
Thieves carried out thefts at three different places in city Jewelery stolen from policeman house Dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चोरों ने तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी की है। एक जगह पुलिसकर्मी के घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी हुई तो दूसरी जगह वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक घर से चोरों ने लैपटॉप व नकदी उड़ा ले गए। वहीं, इसी क्षेत्र में डाक बांटने आए डाकिए की साइकिल चोरी हो गई। डाकिए की साइकिल में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हुए थे। पुलिस तीनों मामलों में जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी के घर से साढ़े चार लाख रुपये के गहने चोरी
चोरों ने आरटीसी हरिद्वार में तैनात जगमोहन राणा के घर धावा बोला था। उनका घर बालावाला चौकी के चकतुनवाला में स्थित है। यहां उनकी पत्नी रहती हैं, जो कि बीते चार नवंबर को ताला लगाकर अपने मायके चली गई थीं। दो दिन बाद जब वह लौटी तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर आकर लॉकर देखा तो वहां से सारे गहने चोरी थे। इन गहनों की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि जगमोहन राणा की पत्नी शिवानी राणा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


घर में बने ऑफिस से लैपटॉप व नकदी चोरी
वसंत विहार थाना क्षेत्र में अंशुल अग्रवाल का घर हिल व्यू कॉलोनी में है। गत तीन नवंबर को उनके घर में बने ऑफिस से चोरों ने लैपटॉप व 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। एअसो वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि अग्रवाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं। इसी के आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Droupadi Murmu: महामहिम राष्ट्रपति ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, धाम की सुंदरता देख हुईं अभिभूत

डाक बांटने आए डाकिए की साइकिल चोरीI
वसंत विहार थाना खेत्र में एक डाकिये की साइकिल चोरी हो गई। डाकिया प्रवीन कुमार ने बताया कि साइकिल में पार्सल व अन्य जरूरी डाक रखी थी। वह मंगलवार को श्रीदेव सुमन इलाके में डाक बांटने आए थे। एक घर के बाहर साइकिल खड़ी कर दी। इसके बाद आसपास के घरों में डाक देने के लिए चले गए। वहां से आकर देखा तो साइकिल वहां नहीं थी। प्रवीन कुमार ने एक युवक पर चोरी का शक जताया है। प्रवीन कुमार के मुताबिक साइकिल में टंगे बैग में कई बच्चों के कॉल लेटर भी थे। इस संबंध में उन्होंने वसंत विहार थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed