फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   President Draupadi Murmu reached Badrinath Dham Today Uttarakhand Visit For three day read All Updates

Droupadi Murmu: महामहिम राष्ट्रपति ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन, धाम की सुंदरता देख हुईं अभिभूत

Wed, 08 Nov 2023 02:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (जोशीमठ) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Nov 2023 02:06 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं थीं। उन्होंने राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की। आज महामहिम ने दूसरे दिन बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu reached Badrinath Dham Today Uttarakhand Visit For three day read All Updates
बदरीनाथ धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ धाम आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की आगवानी की।

विज्ञापन


महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से बुधवार को सुबह 10ः20 बजे बदरीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंचीं। हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

विज्ञापन


यहां से राष्ट्रपति काफिले के साथ मंदिर पहुंचीं और मंदिर में बद्री विशाल की वेद पाठ एवं विशेष पूजा की। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न की। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को बद्री विशाल का प्रसाद एवं अंग वस्त्र भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर फैसला सुरक्षित रखा, दो लाख अभ्यर्थियों को इंतजार

मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर परिसर में राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बदरीनाथ मंदिर की प्रतिकृति, आरती और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख राष्ट्रपति अभिभूत दिखे। मंदिर से निकलते समय उन्होंने हाथ हिलाकर बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मंदिर में पूजा दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने बदरीनाथ से श्रीनगर के लिए प्रस्थान किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा धाम में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। साथ ही कन्टीजेन्सी प्लान के तहत गौचर में भी सभी व्यवस्थाएं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed