फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assistant Prosecution Officer Main Exam Admit Card Released, Answer key of Uttarakhand State Engineering Service Exam also released

EXAM: एपीओ मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, इस एग्जाम की Answer Key भी देख सकते हैं अब एक क्लिक पर

Wed, 25 May 2022 05:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 May 2022 05:29 PM IST
सार

सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा का आयोजन आठ व नौ जून को परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार में होगा। इसके लिए मंगलवार से प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। दूसरी ओर, आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा मुख्य परीक्षा (इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम) के सभी 11 पेपर की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Assistant Prosecution Officer Main Exam Admit Card Released, Answer key of Uttarakhand State Engineering Service Exam also released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इसके अलावा राज्य अभियंत्रण सेवा मुख्य परीक्षा की आंसर की जारी की गई है। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह के मुताबिक, सहायक अभियोजन अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 21 नवंबर को हुई थी।

विज्ञापन


28 जनवरी को परिणाम जारी कया गया। इसके साथ ही अनर्ह उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी, जिनसे 25 मई तक प्रत्यावेदन मांगा गया था। अब सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा का आयोजन आठ व नौ जून को परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार में होगा। इसके लिए मंगलवार से प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा मुख्य परीक्षा (इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम) के सभी 11 पेपर की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस पर उम्मीदवार 25 मई से 31 मई के बीच अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...स्ट्रेचर से गिरकर गर्भवती की मौत: अस्पताल प्रबंधन ने कहा-महिला को आया था हार्ट अटैक, पति लौटा तो इस हाल में मिली पत्नी


ऑनलाइन आपत्ति का लिंक आयोग की वेबसाइट पर दिया गया है। उधर, आयोग ने व्यवस्थापक, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अधिष्ठान परीक्षा  के उम्मीदवारों की रिजेक्ट लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शामिल उम्मीदवार 14 जून तक पुष्ट साक्ष्यों के साथ आयोग के सामने अपना पक्ष दे सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed