फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assistant professors 93 went missing after taking appointment letters in medical education department

Uttarakhand: नियुक्ति पत्र लेकर 93 असिस्टेंट प्रोफेसर हुए गायब, अब प्रतीक्षा सूची से होगी तैनाती

Sat, 11 Nov 2023 02:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Nov 2023 02:42 PM IST
सार

विभाग ने चयनित 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र देकर मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी। इसमें 78 ने ही कार्यभार ग्रहण किया। जबकि 93 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने वर्तमान तक ज्वाॅइनिंग नहीं दी है। जिससे मेडिकल कॉलेज में पद खाली पड़े हैं।

विज्ञापन
Assistant professors 93 went missing after taking appointment letters in medical education department
बैठक लेते धन सिंह रावत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकित्सा शिक्षा विभाग में नियुक्ति पत्र लेने के बाद 93 असिस्टेंट प्रोफेसर गायब है। आठ महीने बीते जाने के बाद भी इन असिस्टेंट प्रोफेसरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। अब सरकार इनकी जगह प्रतीक्षा सूची से तैनाती देगी। जल्द ही उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को खाली पदों का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज दून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 171 पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने भर्ती की थी। फरवरी 2023 में बोर्ड ने अंतिम परिणाम घोषित कर चयन सूची चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपी।

विज्ञापन


खाली पदों को प्रतीक्षा सूची से भरने के निर्देश
विभाग ने चयनित 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र देकर मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी। इसमें 78 ने ही कार्यभार ग्रहण किया। जबकि 93 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने वर्तमान तक ज्वाॅइनिंग नहीं दी है। जिससे मेडिकल कॉलेज में पद खाली पड़े हैं। इस पर सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को कार्यभार ग्रहण न करने से खाली पदों को प्रतीक्षा सूची से भरने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र देने के बाद मेडिकल कॉलेज में जिन असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। उनकी जगह प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को जल्द खाली पदों का प्रस्ताव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए। -डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  मसूरी में नौ होटलों को बंद करने के आदेश, 20 को थमाए नोटिस, दो पर 60 लाख का जुर्माना

मेडिकल कॉलेज नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यभार ग्रहण न करने वाले

श्रीनगर             59                         35

हल्द्वानी             37                         11

देहरादून             17                         04

अल्मोड़ा             58                         43

  कुल-             171                         93
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed