{"_id":"6dfabf11c8010a079701f0f88157f876","slug":"assembly-enclosure-by-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के विधानसभा घेराव की निकलेगी हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के विधानसभा घेराव की निकलेगी हवा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Sep 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
राजधानी में भाजपा के विधानसभा घेराव कार्यक्रम की हवा निकालने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने 18 सितंबर से धरना, प्रदर्शन, अनशन आदि गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही विधानसभा परिसर के चारों ओर पांच सौ मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम का कहना है कि पहले प्यार से समझाएंगे और फिर सख्ती से रोकेंगे।
पढ़ें, इंसानों से लेकर मगरमच्छों पर गोली चलाने के ‘चैंपियन’
विज्ञापन
भाजपाई जोर-शोर से घेराव की तैयारी में लगे हैं। लोकसभा चुनाव के मददेनजर घेराव से भाजपा ने माहौल बनाने की रणनीति बनाई है। मंगलवार को प्रशासन ने यह आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी पुरुषोत्तम ने कहा कि किसी भी प्रकार की नारेबाजी, लाउड स्पीकर का प्रयोग, सरकारी इमारतों पर नारे लिखना, सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले उत्तेजक भाषण की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
पढ़ें, मंत्री आवास पर चली गोलियां, 2 नेता घायल
इसके साथ ही पांच सौ मीटर की परिधि में ईंट, पत्थर, रोड़ा आदि एकत्र नहीं करने दिया जाएगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बंदूक, लाठी, चाकू, हाकी, स्टिक आदि लेकर नहीं जा सकता है।
यह प्रतिबंध विधानसभा सत्र की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इधर मंगलवार रात को भाजपाई विधानसभा घेराव की तैयारी में लगे रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि तयशुदा तिथि पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...