फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   assembly election in uttarakhand

सांसद चुना, लेकिन नहीं चुन सकते प्रधान

Tue, 03 Jun 2014 01:00 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Jun 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
assembly election in uttarakhand

लोस चुनाव में सांसद चुन चुके हजारों लोगों से पंचायत चुनाव में अपने गांव का प्रधान चुनने का मौका छिन गया है।

विज्ञापन


600 से अधिक वोटरों के नाम लिस्ट से गायब
जिला निर्वाचन कार्यालय की लापरवाही से देहरादून जिले के इन ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची से गायब हो गए हैं। एक ही गांव के 600 से अधिक वोटरों के नाम लिस्ट में नहीं हैं।

यही नहीं, सूची में नाम, पते की भी गड़बड़ियां हैं। अब परेशान ग्रामीण ब्लाक से लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय तक चक्कर काट रहे हैं। जिले में 460 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन


हर ग्राम पंचायत में औसत 25 मतदाताओं के नाम भी गायब मानें तो 11500 मतदाताओं के नाम गायब मतदाता सूची से गायब हैं।

सिर्फ 4406 ग्रामीणों के नाम शामिल
हर्रावाला ग्राम पंचायत की लोकसभा चुनाव की सूची में 5115 मतदाता हैं। इन मतदाताओं ने हाल ही में अपने मताधिकार का प्रयोग भी किया।

लेकिन इस सूची में शामिल 709 ग्रामीण पंचायत चुनाव में वोट नहीं दे पाएंगे। ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में सिर्फ 4406 ग्रामीणों के नाम शामिल हैं।

नाम गायब करने की साजिश
विकासनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेहूवाला के जिन ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में वोट दिया, उनमें से 138 का नाम पंचायत चुनाव की सूची में नहीं है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने नाम गायब करने को साजिश करार दिया है।

रायपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लाडपुर, ननूरखेड़ा, सुंदरवाला और रायपुर में लगभग डेढ़ हजार ग्रामीणों का नाम पंचायत मतदाता सूची में नहीं है।

लाडपुर के निवर्तमान ग्राम प्रधान कपिल बोरा बताते हैं कि इनमें से अधिकतर लोस चुनाव में वोट दे चुके हैं। अब उन्हें मताधिकार से वंचित कर दिया गया है।

ग्रामीण गांव छोड़कर शहरी क्षेत्रों में बस गए हैं। यही वजह है कि इन लोगों के नाम गांव की मतदाता सूची से गायब हैं। जो लोग छूट गए हैं उनके नाम पंचायतों की मतदाता सूची में अब शामिल नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरबी दुबे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed