{"_id":"692718fa04765cb7e70c7b85","slug":"asian-school-won-the-cricket-tournament-title-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-126831-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एशियन स्कूल ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एशियन स्कूल ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। स्रोत विद्यालय
Link Copied
- फाइनल मुकाबले में जीआरडी वर्ल्ड स्कूल को दी शिकस्त
विज्ञापन
सेलाकुई। एशियन स्कूल ने 8वीं सेलाकुई अखिल भारतीय अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-19 का खिताब जीता। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में 21 से 26 नवंबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीआरडी वर्ल्ड स्कूल की टीम 19.5 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। जवाब में एशियन स्कूल ने 16.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। एशियन स्कूल टीम के खिलाड़ी अंगद भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार द कासीगा स्कूल दून के आयानवीर भाटिया को मिला। उन्होंने टूर्नामेंट में 15 विकेट हासिल किए। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के तुष्यत शर्मा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने, उन्होंने सबसे अधिक 128 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का पुरस्कार सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के कयान दत्ता ने 102 रन बनाकर व तीन विकेट लेकर जीता। सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर एशियन स्कूल के वर्णित सिंह को चुना गया। प्रतियोगिता में फेयर प्ले पुरस्कार देहरादून के द कासीगा स्कूल को प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप पांडा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार के साथ अंपायरों व कोच को भी स्मृतिचिह्न प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।