फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   asian games 2018 deepak kumar wins silver medal in 10 m air rifle dehradun connection

18वें एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय शूटर दीपक कुमार ने यहां शुरू की निशानेबाजी

Mon, 20 Aug 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Aug 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
asian games 2018 deepak kumar wins silver medal in 10 m air rifle dehradun connection
दीपक कुमार
18वें एशियाई खेलों में भारत की झोली में सिल्वर मेडल डालने वाले शूटर दीपक कुमार ने यहां रहते हुए निशानेबाजी शुरू की।
विज्ञापन


भारत के निशानेबाज दीपक कुमार ने सोमवार को एशियाई खेल 2018 में देश का नाम रोशन किया और पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।

दीपक कुमार ने फाइनल में 247.7 का स्कोर किया। 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन के यांग होरान ने जीता। होरान ने 249.1 का स्कोर किया।

देहरादून में रहते हुए दीपक ने निशानेबाजी शुरू की

asian games 2018 deepak kumar wins silver medal in 10 m air rifle dehradun connection
दीपक कुमार
बता दें कि दीपक ने गुरुकुल पौधा देहरादून से 2001 से 2007 तक शास्त्री में अपनी पढ़ाई पूरी की। देहरादून में रहते हुए ही दीपक ने निशानेबाजी शुरू की।

गुरुकुल पौधा के अधिकारियों ने बताया कि अभी भी दीपक गुरुकुल में आकर एक-एक महीने तक योग प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। दीपक की इस उपलब्धि से यहां के छात्रों में खुशी की लहर है।

वहीं दीपक की इस सफलता पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने ट्विटर पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed