{"_id":"5758a4f54f1c1bc1459c56db","slug":"ashok-rathore-and-vindo-rana-became-police-of-the-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख की लूट का किया खुलासा, बने पुलिस ऑफ द मंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 लाख की लूट का किया खुलासा, बने पुलिस ऑफ द मंथ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 09 Jun 2016 04:36 AM IST
विज्ञापन
दारोगाओं को सम्मान देते आईजी गुंज्याल
- फोटो : अमरउजाला
पंजाब नेशनल बैंक के 18 लाख रुपये लूट के खुलासे में अहम रोल निभाने वाले देहरादून और टिहरी के दो दारोगाओं को इस बार ‘पुलिस आफ द मंथ’ के खिताब से नवाजा गया। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बुधवार को उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
आईजी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने दून एसओजी के दारोगा अशोक राठौड़ और टिहरी एसओजी के दारोगा विनोद राणा की पीठ थपथपाई। उन्हें पांच-पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
तीन दिन में पकड़ लिए बदमाश
आईजी ने बताया कि टिहरी क्षेत्र में नौगांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के 18 लाख रुपये बदमाशों ने 27 मई को लूट लिए थे। इन दारोगाओं की सूझबूझ से तीन दिन की अवधि में ही बदमाश भी पकड़ में आए और 11 लाख रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन
आईजी ने कहा कि सराहनीय काम करने वाले पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हर माह रेंज स्तर पर यह सम्मान दिया जाता है। यह आयोजन भविष्य में भी जारी रहेगा। इससे पहले आईजी ने मीडिया सेल प्रभारी मनीषा नेगी को सराहनीय कार्य के लिए पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।