{"_id":"5b195c1b4f1c1b264d8b55b0","slug":"aryan-juyal-and-anuj-rawat-will-captain-for-under-19-cricket-in-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका दौरे में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी संभालेंगे उत्तराखंड के दो खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंका दौरे में भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी संभालेंगे उत्तराखंड के दो खिलाड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 08 Jun 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Anuj Rawat/ Aryan juyal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका दौरे पर अगले महीने जाने वाली भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें उत्तराखंड के दो खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से हल्द्वानी के आर्यन जुयाल को एक दिवसीय टीम, जबकि रामनगर के अनुज रावत को चार दिवसीय टीम की कमान सौंपी गई है। दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
अंडर-19 चार दिवसीय टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल हैं, जो अनुज रावत की कप्तानी में मैच खेलेंगे। अनुज वर्तमान में दिल्ली अंडर 19 टीम में शामिल हैं, जबकि विश्व विजेत अंडर-19 टीम के सदस्य आर्यन जुयाल यूपीसीए से मैच खेलते हैं। यह खबर मीडिया में लीक होते ही आर्यन के पिता डॉ. संजय जुयाल और अनुज रावत के पिता वीरेंद्र पाल सिंह रावत के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
विज्ञापन