फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arun jaitley told about gst in LBS Academy Mussoorie

अगले दो सालों में दुनिया की अर्थव्यवस्था में बजेगा भारत का डंका: जेटली

Thu, 13 Jul 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Thu, 13 Jul 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
Arun jaitley told about gst in LBS Academy Mussoorie

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फेज फोर के अधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश के अर्थतंत्र को मजबूत करने में अधिकारियों की भूमिका अहम है।

विज्ञापन


गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) और खुली अर्थव्यवस्था में बदलाव से आगामी दो वर्षों में भारत मजबूत आर्थिक शक्ति बनेगा। आर्थिक तरक्की के लिए जीएसटी बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद दर के दहाई अंक छूते ही भारत दुनिया में अग्रणी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित होगा। लेकिन इसके लिए नीतिकारों और व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह अकादमी में आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए अरुण जेटली ने जीएसटी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीएसटी एक देश एक कर के साथ शुरू हुआ है।

इससे देश की अर्थव्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलेगा। जेटली ने जीसटी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस को नकारते हुए इसके फायदों को सामने रखने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी उपभोक्ताओं को अनेक करों से बचा रहा है। साथ ही अब मांग और पूर्ति के नियम के अनुरूप ही कराधान भी होगा।

खराब मौसम के चलते दो बार टला कार्यक्रम 

Arun jaitley told about gst in LBS Academy Mussoorie

इससे कालाबाजारी और लूटखसोट पर रोक लगेगी। जबकि, बीते दिनों इसे लेकर जनता रोजाना सड़कों पर बहस करती थी। अधिकारियों के पास भी बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर पहुंचते थे।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और डिजिटलाइजेशन के बाद कार्यों में परादर्शिता आएगी। अभी कुछ दिन जीएसटी पर अधिकारियों को भी घंटों होमवर्क की आवश्यकता पड़ेगी। लेकिन बाद में सब आसान होगा। जेटली की क्लास में अधिकारियों ने भी जिज्ञासा और अपनी आशंकाएं दूर की। 

खराब मौसम के चलते दो बार टला कार्यक्रम 
वित्त मंत्री अरुण जेटली का मसूरी आने का कार्यक्रम दो बार टला। दो दिन पहले खराब मौसम के चलते वे अकादमी नहीं पहुंच पाए थे। बृहस्पतिवार को अधिकारियों को संबोधित करने के बाद उन्होंने परिवार के साथ समय गुजारा।

जेटली सियां गांव स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट में ठहरे थे। दोपहर में विधायक गणेश जोशी ने वित्त मंत्री से औपचारिक भेंट की। वित्त मंत्री ने विधायक से प्रदेश और खासकर मसूरी में जीएसटी के बारे में फीडबैक लिया।

जोशी के साथ मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, कुशाल सिंह राणा, राजेश रावत, धर्मपाल पंवार, कपिल मलिक, छावनी सभासद पुष्पा पडियार, चंद्रकला, मीरा सकलानी, गंभीर सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed