फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Artisans will get one thousand rupees pension

शिल्पकारों को मिलेगी एक हजार रुपए पेंशन

Sat, 15 Oct 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Oct 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
Artisans will get one thousand rupees pension
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

हस्त शिल्प की परंपरागत विधाएं सहेजने के लिए शिल्पकारों को समाज कल्याण विभाग पेंशन देगा। लाभार्थी को एक हजार रुपए महीना पेंशन दी जाएगी।

विज्ञापन


उसी शिल्पकार को पेंशन मिलेगी जिसे समाज कल्याण विभाग की अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ न मिल रहा हो। मुख्यमंत्री हरीश रावत के निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। 
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग अब प्रदेश के बढ़ई, लोहार समेत अन्य हस्त शिल्पकारों को पेंशन देगा। इस पेंशन योजना के तहत 60 साल से कम उम्र के पात्रों को कवर करने की प्राथमिकता रखी गई है। 60 साल के ऊपर के अधिकांश लोग वृद्धावस्था पेंशन से कवर हो रहे हैं। इसके अलावा विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन समेत अन्य पेंशन के लाभार्थी भी इसकी पात्रता दायरे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक समाज कल्याण वीएस धानिक ने बताया कि इस पेंशन का उद्देश्य उत्तराखंड की पारंपरिक हस्त शिल्पकला को जिंदा रखना है। शिल्पकारों को परंपरागत काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शिल्पकारों की संख्या डेढ़-दो लाख है, लेकिन बहुत से दूसरी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। उन्हीं शिल्पकारों को योजना का लाभ दिया जाएगा जिन्हें अभी तक पेंशन नहीं मिली है। इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed