{"_id":"640b4f6bf3f57069b10bb154","slug":"army-vehicle-crashes-near-indo-china-border-one-jawan-killed-in-accident-in-pithoragarh-uttarakhand-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारत-चीन सीमा के पास सेना का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, हादसे में एक जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारत-चीन सीमा के पास सेना का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, हादसे में एक जवान की मौत
Fri, 10 Mar 2023 09:17 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 10 Mar 2023 09:17 PM IST
सार
नाभीढांग से गुंजी की ओर आ रहा सेना का वाहन कालापानी और नाभीढांग के बीच अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 119 इंफेंट्री ब्रिगेड सिग्नल यूनिट में तैनात वाहन चालक नायक एसके पांडेय उम्र 32 वर्ष निवासी मंजेगांव बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-चीन सीमा पर स्थित कालापानी-नाभीढांग के बीच सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सिग्नल यूनिट में तैनात बिहार निवासी जवान की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद धारचूला से पुलिस टीम मौके लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नाभीढांग से गुंजी की ओर आ रहा सेना का वाहन कालापानी और नाभीढांग के बीच अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 119 इंफेंट्री ब्रिगेड सिग्नल यूनिट में तैनात वाहन चालक नायक एसके पांडेय उम्र 32 वर्ष निवासी मंजेगांव बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: इस बार केदारनाथ में मिलेगी फोर-जी हाई क्वालिटी इंटरनेट सेवा, PMO से होगी मॉनीटरिंग
विज्ञापन
धारचूला थाना कोतवाली के कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मृत जवान का शव धारचूला लाया जा रहा है। धारचूला में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।