फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army lab burn in dehradun.

देहरादून: आर्मी लैब में आग, करोड़ों का नुकसान

Mon, 05 Jan 2015 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Jan 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
army lab burn in dehradun.

रक्षा मंत्रालय की डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक एप्लीकेशंस लेबोरेट्री (डील) परिसर स्थित प्रयोगशाला में शनिवार देर रात रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। आवासीय परिसर में रहने वाले कर्मचारियों ने सुबह धुआं उठता देखा तो अधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन


अग्निशमन वाहनों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निकांड में लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान सामने आ रहा है। साथ ही कई महत्वपूर्ण शोध कार्यों के दस्तावेज भी राख में तब्दील हो चुके हैं।
विज्ञापन


रायपुर स्थित डील फैक्ट्री में सेना के लिए कई उपकरण बनाए जाते हैं। साथ ही तमाम शोध कार्य भी होते हैं, जिन पर हर साल करोड़ों रुपयों का बजट खर्च होता है। फैक्ट्री में स्थित प्रयोगशाला में रविवार सुबह सात बजे आग लगने की सूचना मिलते ही डील के अलावा पुलिस के अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी प्रयोगशाला जलकर खाक हो चुकी थी। सूत्रों के अनुसार, प्रयोगशाला में राडार जैसे बेहद महंगे और उच्च कोटि के उपकरण भी थे।

आग की खबर से रक्षा मंत्रालय में हड़कंप

army lab burn in dehradun.

डील में हुए अग्निकांड से केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में भी हड़कंप की स्थिति है। प्रयोगशाला में विदेशों से आयात किए गए कई गोपनीय उपकरण भी मौजूद थे। इनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

इसमें सबसे महत्वपूर्ण उपकरण इलेक्ट्रोमैग्नेटिक टेस्ट चैंबर था। वहीं इस घटना के बाद संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रयोगशाला में कई महत्वपूर्ण शोध कार्य चल रहे थे। इनमें से कई पर अरबों रुपयों खर्च हो चुके हैं। इससे केंद्रीय रक्षा मंत्रालय को तगड़ा झटका लगा है।

सूत्रों के अनुसार संस्थान की कोआपरेटिव सोसायटी के रिकार्ड, कैजुअल लैबर रिकार्ड, पीएमआई एंड ईसी लैब, इलेक्ट्रोमैगनेटिक एंट्रेस एंड इलेक्ट्रोमैगनेटिक कंपरटेबिलिटी लैब भी जलकर खाक हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच के लिए रक्षा मंत्रालय उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed