फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army Day 2020: Uttarakhand Soldiers Contribution in Indian Army

सेना दिवस: देश रक्षा में उत्तराखंड के जवानों का सानी नहीं, आजादी से अब तक मिले 1343 वीरता पदक

Wed, 15 Jan 2020 11:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Jan 2020 11:21 AM IST
सार

  • स्वतंत्रता से पहले तीन योद्धाओं को मिला विक्टोरिया क्रॉस

विज्ञापन
Army Day 2020: Uttarakhand Soldiers Contribution in Indian Army
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड को यूं ही वीर भूमि नहीं कहा जाता। देश और सरहद की रक्षा में उत्तराखंड के जवानों का कोई सानी नहीं रही है। जब भी कोई युद्ध हुआ उत्तराखंड के वीरों ने अपनी जांबाजी की मिसाल पेश की है।

विज्ञापन


कम जनसंख्या होने के बाद भी वीरता में उत्तराखंड हमेशा अव्वल रहा। जांबाजी आजादी से पहले हो या बाद में, हमेशा यहां के जवानों ने अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया है। आजादी से पहले जहां तीन विक्टोरिया क्रॉस सहित 364 वीरता पदक उत्तराखंड के नाम रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं आजादी के बाद भी यहां के जवानों ने देश और सरहद की रक्षा में कभी अपने कदम पीछे नहीं खींचे। आजादी के बाद से अब तक यहां के बहादुरों ने एक परमवीर चक्र, छह अशोक चक्र, 13 महावीर चक्र, 32 कीर्ति चक्र सहित 1343 वीरता पदक अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं उत्तराखंड के हीरो

सूबेदार मेजर दरवान सिंह : विक्टोरिया क्रॉस
ऑनरेरी कैप्टन गजे सिंह घले : विक्टोरिया क्रॉस
राइफलमैन गब्बर सिंह: विक्टोरिया क्रॉस (मरणोपरांत)
ले. जनरल डीएस थापा : परमवीर चक्र
नायक भवानी दत्त जोशी : अशोक चक्र (मरणोपरांत)
कप्तान उमेद सिंह : अशोक चक्र (मरणोपरांत)
हवलदार गजेंद्र सिंह बिष्ट : अशोक चक्र (मरणोपरांत)
हवलदार बहादुर सिंह बोहरा : अशोक चक्र (मरणोपरांत)
नायक मोहन नाथ गोस्वामी : अशोक चक्र (मरणोपरांत)

स्वतंत्रता से पूर्व वीरता पदक

विक्टोरिया क्रॉस : 03
मिलिट्री क्रॉस :25
इंडियन ऑर्डर ऑफ  मेरिट : 53
इंडियन डिस्टिंग्विश्ड सर्विस मेडल: 89
मिलिट्री मेडल : 44
मेंशन-इन-डिस्पैच : 150

आजादी के बाद 1947 से अब तक

परमवीर चक्र : 01
अशोक चक्र : 06
महावीर चक्र : 13
कीर्ति चक्र : 32
उत्तम युद्ध सेवा मेडल : 03
वीर चक्र :102
शौर्य चक्र :182
युद्ध सेवा मेडल : 32
सेना, नौ सेना, वायु सेना मेडल : 788
मेंशन-इन-डिस्पैच : 184

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed