फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army can conduct conditional exercises in the Aasan e firing range

आसन फायरिंग रेंज में सशर्त अभ्यास कर सकेगी आर्मी

Thu, 02 Jan 2020 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Army can conduct conditional exercises in the Aasan e firing range
देहरादून। आसन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना को अभ्यास के लिए छह माह की सशर्त अनुमति दी गई है। शर्त है कि यदि यहां किसी भी प्रकार की दुर्घटना के लिए सेना ही जिम्मेदार होगी। साथ ही चारदीवारी भी अस्थाई रूप से सेना को बनानी होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि सेना ने स्माल आर्म्स फायरिंग के लिए आसन फील्ड रेंज में अभ्यास करना चाहती है। इसके लिए प्रशासन को उन्होंने आवेदन किया था। इस पर एसएसपी, एसडीएम विकासनगर और ग्राम प्रधानों से रिपोर्ट मांगी गई थी। इस क्रम में कुछ प्रतिबंधों के साथ सेना को 30 जून 2020 तक के लिए इसकी अनुमति दे दी गई है। फायरिंग से पहले सेना को यहां चारदीवारी और तार बंदी करानी होगी। इसके साथ ही मुनादी व अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार भी करना होगा। फायरिंग रेंज के अंदर कोई भी दुर्घटना होती है तो इसके लिए पूर्ण रूप से सेना ही जिम्मेदार होगी। फायरिंग रेंज के चारों और टू टियर कार्डनिंग सिस्टम भी रखने के लिए सैन्य अधिकारियों को कहा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जब तक स्थाई चारदीवारी नहीं होती तबतक अस्थाई चारदीवारी का प्रबंध करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed