फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   arms license cancellation

विस चुनावः शस्त्र न जमा करवाने पर 1722 लाइसेंस हुए कैंसल

Wed, 01 Feb 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Feb 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
arms license cancellation
- फोटो : file photo

विधानसभा चुनाव में नोटिस देने के बाद भी शस्त्र जमा न कराने वाले लाइसेंस धारकों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने कड़ा फैसला लिया। पुलिस ने 1722 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करने का दावा किया है।

विज्ञापन


इनमें से 312 लाइसेंस धारकों के पुराने पतों पर न मिलने के कारण इन्हें गायब माना गया है। पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस धारकों को एक फरवरी तक का समय दिया था। प्रदेश में अब तक हुए चुनावों में पुलिस की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिटी सर्किल के 11 थानों की पुलिस ने 5956 लाइसेंस धारकों को शस्त्र जमा कराने के नोटिस जारी किए थे। 3123 लाइसेंस धारक  अब तक अपने शस्त्र थानों अथवा गन हाउस में जमा करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों और दूसरे बड़े संस्थानों के 189 गार्डों को शस्त्र न जमा कराने की विशेष अनुमति दी गई है। जबकि 179 को सुरक्षा की दृष्टि से छूट मिली है। 312 शस्त्र धारक ऐसे पाए गए है, जो अपने पतों पर नहीं मिले। इनमें से सेना के अधिकारी भी शामिल है, जो स्थानांतरण पर देश के दूसरे हिस्सों में चले गए हैं।

पुलिस ने शस्त्र धारकों को एक फरवरी तक संपर्क करने का समय दिया था। एसपी सिटी अजय सिंह ने बुधवार को थानेवार समीक्षा करने के बाद शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की सूची को अंतिम रूप दिया है। संबंधित थाना पुलिस ने देर शाम शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति कर दी।


सिटी सर्किल के 1722 शस्त्र धारकों का लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति एसएसपी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी जा रही हैं। काफी लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने नोटिस तामिल कराने के बाद भी शस्त्र जमा नहीं कराया है। ऐसे शस्त्र धारकों को अलग से समय भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने पुलिस से संपर्क कर अपना पक्ष रखने की जरूरत महसूस नहीं की है। जिन शस्त्र धारकों को अनुमति दी गई है कि वह भी सरेआम शस्त्र का प्रदर्शन न करे, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अजय सिंह, एसपी सिटी 

थाना - शस्त्र लाइसेंस - निरस्त की संस्तुति - कितने नहीं मिले
शहर कोतवाली - 1560 - 969 - 00
कैंट कोतवाली - 586 - 42 - 190
प्रेमनगर - 137 - 00 - 01
बसंत विहार - 625 - 138 - 48
डालनवाला - 760 - 362 - 00
रायपुर - 422 - 62 - 00
नेहरू कॉलोनी - 535 - 30 - 00
पटेलनगर - 363 - 00 - 04
क्लेमेंटटाउन - 332 - 28 - 00
मसूरी - 158 - 09 - 03
राजपुर - 478 - 82 - 19
कुल - 5956 - 1722 - 312

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed