फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arise claims, Size of gaseous bodies Pluto can be measured Now

एरीज का दावा, नापा जा सकेगा गैसीय पिंड प्लूटो का आकार, गुत्थी सुलझाने की मिली महत्वपूर्ण कड़ी 

Sat, 13 Jun 2020 02:15 AM IST
अलका त्यागी डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Jun 2020 02:15 AM IST
सार

  • बदलता रहता है इस गैसीय पिंड का आकार, वैज्ञानिकों के लिए बनी एक पहेली 

विज्ञापन
Arise claims, Size of gaseous bodies Pluto can be measured Now
गैसीय पिंड प्लूटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैसीय पिंड प्लूटो का बदलता आकार वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली है। इसे विभिन्न स्थानों पर नापना भी चुनौती है। अब प्लूटो के अत्यंत दुर्लभ प्रेक्षण से आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) को इसके आकार की गुत्थी सुलझाने की महत्वपूर्ण कड़ी मिली है। प्लूटो के एक अन्य सितारे को ढंक लेने की दुर्लभ घटना के प्रेक्षण के लिए गठित अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल एरीज को यह सफलता इसी सप्ताह मिली।   

विज्ञापन


नैनीताल के निकट देवस्थल स्थित आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के 3.6 मीटर टेलीस्कोप से सुदूरवर्ती अंतरिक्ष में स्थित प्लूटो के एक अन्य उससे भी दूर स्थित तारे के सामने से गुजरने के दौरान उस तारे को ढक लेने से तारे की चमक में आई कमी का महत्वपूर्ण प्रेक्षण किया गया। इस प्रेक्षण से प्लूटो के स्थान विशेष पर आकार का सटीक अनुमान लगा पाना संभव होगा। एरीज सहित खगोल वैज्ञानियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। 

विज्ञापन

सटीकता के साथ नहीं नापा जा सका अब तक आकार

बता दें कि प्लूटो के वायुमंडल में मीथेन की मामूली मात्रा के साथ नाइट्रोजन की अधिकता है और यह एक गैसीय पिंड है। इसका आकार सूर्य के निकट आने और इससे दूर जाने पर बदलता रहता है। इस कारण विभिन्न स्थानों पर इसका आकार अब तक सटीकता के साथ नहीं नापा जा सका है।

ऐसे में यह अध्ययन इसलिए महत्वपूर्ण है कि इस घटना के दौरान तारे के प्रकाश में आई कमी से उस स्थान विशेष पर प्लूटो के आकार के निर्धारण में सफलता मिल सकेगी। एरीज के वैज्ञानिक शशि भूषण पांडे ने बताया कि प्लूटो के अध्ययन के लिए वैश्विक स्तर पर एरीज सहित विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंसियों को मिलाकर एक समूह बनाया है। इसके माध्यम से इसका प्रेक्षण किया जाता है। इस बार यह अध्ययन देवस्थल और हैले में 136 सेकंड की अवधि के लिए किया गया।

भारत के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने यह अध्ययन किया, जिसमें प्रो. एनएम अशोक और प्रो. ब्रूनो सिसिली (लकी स्टार प्रोजेक्ट, ऑब्जर्वेटरी  पेरिस) का सहयोग रहा। एरीज की ओर से डॉ. सौरभ और आईआईए के बीसी भट्ट ने देवस्थल और हैले बेंगलुरू में इन प्रेक्षणों का नेतृत्व किया। हालांकि घने बादल होने के कारण हैले में समुचित प्रेक्षण नहीं हो पाया।  

प्लूटो के प्लेनेट स्टेटस को लेकर वैज्ञानिकों में दो राय   

नेपच्यून ग्रह के वातावरण के परे स्थित कुइपर बेल्ट में स्थित प्लूटो की खोज 1930 में क्लाइड टाईबाग ने की थी। तब इस बेल्ट में खोजा गया यह पहला और विशाल पिंड था। इस आधार पर इसे नौवें ग्रह की मान्यता दी गई थी लेकिन बाद में इस बेल्ट में ईरिस और अन्य पिंडों की खोज के बाद वैज्ञानिकों में इसके ग्रह के दर्जे को लेकर विवाद पैदा हो गया।

2005 में इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने इसके ग्रह के दर्जे की मान्यता समाप्त कर दी और इसे ड्वार्फ प्लेनेट (बौने ग्रह) की संज्ञा दी गई। हालांकि, अभी भी नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिकों समेत तमाम खगोल वैज्ञानिक इसे ग्रह के रूप में मान्यता के पक्षधर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed