फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   appointment of docters in government hospotal

राजकीय दून अस्पताल में डाक्टरों, पैरामेडिकल की नियुक्ति का मामला आचार संहिता के चलते लटका -

Sat, 19 Feb 2022 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
appointment of docters in government hospotal
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में लागू चुनाव आचार संहिता के चलते राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के साथ ही दून अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति का मामला अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

दून अस्पताल में मेडिसिन, आर्थोपेडिक, सर्जरी समेत कई विभागों में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों के इलाज में तमाम दिक्कतें आ रही हैं। दूसरी ओर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि दून अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति को लेकर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया गया है। अनुमति मिलने के साथ ही डाक्टरों की नियुक्ति ने सिरे से कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय अस्पताल में कई विभागों में डॉक्टरों कमी है, जिसके चलते मरीजों के इलाज में कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। पहले तो राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की ओर से डॉक्टरों की नियुक्तियों को लेकर विज्ञप्तियां निकाली गई लेकिन नियुक्तियों को लेकर डॉक्टरों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की ओर से आचार संहिता लागू कर दी गई। इसके चलते अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्तियों का मामला अधर में लटक गया। लेकिन अब जबकि विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है तो राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओर से निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर डॉक्टरों की नियुक्तियों को लेकर अनुमति मांगी गई है।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना का कहना है कि दून अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्तियों को लेकर निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। जैसे ही निर्वाचन आयोग की ओर से मिल जाएगी नियुक्तियों की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed