{"_id":"6424995c0cac397938011384","slug":"applications-made-after-20-admission-doon-university-dehradun-news-c-5-drn1005-117111-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doon University: दाखिले के लिए 20 अप्रैल के बाद होंगे ऑनलाइन आवेदन, जून में होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doon University: दाखिले के लिए 20 अप्रैल के बाद होंगे ऑनलाइन आवेदन, जून में होगी प्रवेश परीक्षा
Thu, 30 Mar 2023 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 04:05 PM IST
सार
एक अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में कॉलेज और विश्वविद्यालय की ओर से भी आवेदन प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए 20 अप्रैल के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद जून के दूसरे सप्ताह में छात्रों के दाखिले से पहले प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को वरीयता दी जाएगी। एक अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
एक अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में कॉलेज और विश्वविद्यालय की ओर से भी आवेदन प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार की जा रही है। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्रों के दाखिले और आवेदन के लिए आवेदन कमेटी की मीटिंग हो गई है। मीटिंग में यह तय हुआ है कि आवेदन के लिए 20 अप्रैल के बाद वेबसाइट पर जानकारी डाल दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा चार-पांच सेक्टर में ऑल इंडिया लेवल पर होगी।
विज्ञापन
ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचडी के लिए होंगे आवेदन
विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एचसी पुरोहित ने बताया कि विवि में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के अलावा पीएचडी भी होती है। इसमें बीए, बीएसी, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, एमए, एमबीए, एमएससी, एमकॉम, पीएचडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां पर सबसे अधिक सीटें बीकॉम ऑनर्स और सबसे कम सीटें फॉरेन लैंग्वेज में हैं।
विज्ञापन