फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : driver application not done before, now seeking a chance

आर्थिक मदद लेने में पहले चालकों ने नहीं ली दिलचस्पी, अब मांग रहे मौका

Thu, 15 Oct 2020 01:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : driver application not done before, now seeking a chance
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व में घोषित एक हजार रुपये की आर्थिक मदद लेने में करीब 40 फीसद चालकों ने दिलचस्पी नहीं ली। अब सरकार द्वारा एक हजार रुपये की अतिरिक्त मदद की घोषणा के बाद वंचित चालक पछता रहे हैं। वहीं ऑटो, सिटी बस व अन्य एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। साथ ही पहली किश्त से वंचितों को मौका देने की मांग की है।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट एसोसिएशनों ने एकसुर में सरकार के फैसले को ट्रांसपोर्टरों के हित में बताया है। पदाधिकारियों का कहना कि लॉकडाउन व कोरोना संक्रमण के चलते ट्रांसपोर्ट पर बुरा असर पड़ा है। सरकार की दो हजार रुपये की आर्थिक मदद से कुछ राहत जरूर मिलेगी। सरकार ने विषम परिस्थितियों में चालकों के हितों का ध्यान रखा है। यह भी मांग की कि पहली किश्त का लाभ लेने के लिए भी अतिरिक्त समय दिया जाए।
विज्ञापन


सरकार की ओर से पूर्व में घोषित एक हजार रुपये की आर्थिक मदद चालकों को मिल चुकी है। अब सरकार ने एक हजार रुपये की और मदद देने का फैसला लिया है। इससे चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्यदेव उनियाल, उत्तराखंड परिवहन महासंघ

चालकों को दो हजार की आर्थिक मदद देना सराहनीय है, लेकिन पिछली एक हजार रुपये की आर्थिक मदद कई ऑटो चालकों को नहीं मिल पाई है। यूनियन का आग्रह है कि वंचित रहे चालकों को शेष व आगामी किश्त का भुगतान किया जाए। कई ऑटो चालकों ने आवेदन भी नहीं किया। अब वे भी आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें भी लाभ मिलना चाहिए।

-शेखर कपिल, उपाध्यक्ष, दून ऑटो रिक्शा यूनियन

सिटी बस चालक सरकार के फैसले जा स्वागत करते है, लेकिन पहली 1000 रुपये की आर्थिक मदद के लिए करीब 40 फीसद से ज्यादा चालकों ने आवेदन ही नहीं किए। अब यह मदद बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी है। ऐसे में वंचित चालक भी सरकार की मदद का लाभ लेना चाहते हैं। इन्हें भी मौका दिया जाए। सरकार से एक और मांग है कि सार्वजनिक वाहनों का टैक्स माफी का समय तीन महीने से बढ़ाकर दिसंबर तक किया जाए।
-विजय वर्द्धन डंडरियाल, अध्यक्ष, देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed