{"_id":"62a084459631a52a6c4a433f","slug":"application-for-recruitment-of-divisional-inspector-in-transport-department-started-ukpsc-issued-notification","type":"story","status":"publish","title_hn":"Recruitment: इन पदों के लिए शुरू हुई भर्ती, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Recruitment: इन पदों के लिए शुरू हुई भर्ती, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन
Wed, 08 Jun 2022 04:56 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 08 Jun 2022 04:56 PM IST
सार
इन पदों के लिए 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं। केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं, जो अंग्रेजी, हिंदी विषयों के साथ ग्रेजुएट हों। उनके पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। हिंदी व अंग्रेजी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
प्रदेश के परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक के आठ पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक के आठ पदों के लिए यह भर्ती होगी।
विज्ञापन
इसमें केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं जो कि 10वीं साइंस से पास हों। और उनके पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय डिप्लोमा हो। आवेदक 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने नोटिफिकेशन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शांत प्रदेश में कई नेताओं और संतों को गनर की दरकार, जानिए किन्हें है जरूरत और कितनों को मिले
विज्ञापन
अनुवादक के पदों पर भी भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल में ट्रांसलेटर के दो पदों के लिए भी भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं। केवल वो ही युवा आवेदन कर सकते हैं, जो अंग्रेजी, हिंदी विषयों के साथ ग्रेजुएट हों। उनके पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। हिंदी व अंग्रेजी की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।