फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Appealed to DGP for the arrest of the accused of assault on the student

छात्र से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी को डीजीपी से लगाई गुहार

Wed, 11 May 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Appealed to DGP for the arrest of the accused of assault on the student
प्रेमनगर क्षेत्र में छात्र के साथ मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिता ने डीजीपी से गुहार लगाई है। छात्र से मारपीट के आरोप में प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, आरोपी खुलेआम फायर करते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। इससे छात्रों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

इलाहाबाद निवासी युवक यहां यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम में अंतिम वर्ष का छात्र है। उसका पिछले महीने युवकों से विवाद हो गया था। उस वक्त छात्र ने पुलिस को शिकायत की थी, पर दूसरे पक्ष ने उस पर दबाव बनाया। इससे मुकदमा दर्ज करने से छात्र ने हाथ खींच लिए। तीन मई को उसके साथी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। वहां हॉस्टल के पास में मुलाकात योगेश डागर नाम के युवक से हुई। उसके साथ वहां पर काफी लोग थे। उन्होंने छात्र की कार में शीशे पर हॉकी से वार कर उसे बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडों और हॉकी से उस पर वार किए गए।
विज्ञापन

छात्र को उसके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। जानकारी पर छात्र के पिता भी देहरादून पहुंचे। उनकी शिकायत पर योगेश डागर और अन्य युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बुधवार को छात्र के पिता ने डीजीपी से गुहार लगाई। इस मामले में एसओ प्रेमनगर मनोज नैनवाल ने बताया कि योगेश डागर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, आरोपी की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसमें वह बंदूक, पिस्तौल आदि से फायर करता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed