फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anukriti will give Message of Save Ganga Clean Ganga in miss india contest 

मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में इस ड्रेस को पहनकर अनुकृति देंगी 'सेव गंगा-क्लीन गंगा' का संदेश

Sat, 17 Jun 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 17 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Anukriti will give Message of Save Ganga Clean Ganga in miss india contest 

कलर्स फेमिना मिस इंडिया-2017 प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड की धरोहर गंगा की धारा को अविरल प्रवाहित करने के लिए सेव गंगा-क्लीन गंगा का संदेश देंगी।

विज्ञापन


वह 20 जून को आयोजित कॉस्ट्यूम कंपीटिशन में सेव गंगा क्लीन गंगा की थीम पर आधारित हिमालय से निकलती गंगा की पवित्र धारा वाली ड्रेस पहनेंगी।कोटद्वार हंस कल्चरल सेंटर में अनुकृति के पिता उत्तम सिंह गुसाईं और माता नर्बदा गुसाईं ने बेटी को प्रतियोगिता में समर्थन देने के लिए सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस पर हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी ने लोगों से उत्तराखंड की बेटी को जिताने के लिए भारी संख्या में वोट देने की अपील की। इस अवसर पर अनुकृति के माता-पिता ने पत्रकारों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुकृति की माता नर्बदा गुसाईं ने कहा कि प्रतियोगिता के तहत विभिन्न प्रकार के कांटेस्ट चलते हैं। 30 प्रदेशों की प्रतिभागी अपने क्षेत्र को प्रमोट करती हैं। मिस उत्तराखंड का ताज पहनने के बाद प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही अनुकृति ब्यूटी विद ए परपज कांटेस्ट में नन्हीं परी संस्था के माध्यम से उत्तराखंड के कैंसर पीड़ितों की सहायता में जुटी हैं।


उड़ान संस्था के माध्यम से वह गरीब परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से उत्तराखंड की बेटी अनुकृति को वोट करने के लिए डब्लूडब्लूडॉटटीओआईडॉटइन/सुपर जज अथवा यू-ट्यूब पर ब्यूटी पेजेंट्स अनुकृति गुसाईं पर जाकर वोट देने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed