{"_id":"59da12384f1c1b79548b63e1","slug":"anukriti-gusain-in-miss-grand-international-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की बेटी अनुकृति ने वियतनाम में फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की बेटी अनुकृति ने वियतनाम में फहराया तिरंगा
ब्यूरो / अमर उजाला, लैंसडौन
Updated Sun, 08 Oct 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
anukriti gusain
वियतनाम के हो चिन मिन सिटी में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतिभागियों के स्वागत तथा उनसे परिचय प्राप्त कर हुआ।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही लैंसडौन की बाला अनुकृति गुसाईं ने प्रतियोगिता स्थल देश के सम्मान का प्रतीक तिरंगा पकड़कर देश का गौरव बढ़ाया। वहां मौजूद सभी लोगों ने करतल ध्वनि से उसका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
अनुकृति की माता नर्बदा गुसाईं ने बताया कि प्रतियोगिता में 80 देशों की प्रतिभागी हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में हेल्थ फॉर कम्यूनिटी विषय पर आयोजकों ने ध्यान केंद्रीत किया है। जिसके तहत प्रतिभागियों ने दस हजार कदम की मैराथन में शिरकत कर सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य को संदेश दिया। प्रतियोगिता के तहत अनुकृति को चार देशों की सुंदरियों के साथ फोटो सूट के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
12 अक्तूबर को नेशनल कास्टूयम प्रतियोगिता होगी। जिसमें हर प्रतिभागी को अपने देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व के सामने लाने का अवसर दिया जा रहा है। अनुकृति देश की धरोहर के साथ ही मार्डन इंडिया की परिकल्पना विश्व मंच में प्रदर्शित करने जा रही है। वे इसके माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का पूरे विश्व को संदेश देगी।