फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anshu, Prtistha, Somdev topper in dress competition

ड्रेस प्रतियोगिता में अंशु, प्रतिष्ठा, सोमदेव अव्वल

Sat, 03 Aug 2019 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Anshu, Prtistha, Somdev topper in dress competition
सरस्वती विद्या मंदिर नई यमुना कॉलोनी में आयोजित ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ड्रेस और बैग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने किया। ड्रेस प्रतियोगिता में अंशु, प्रतिष्ठा और सोमदेव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

ड्रेस प्रतियोगिता के प्राइमरी बालक वर्ग में कक्षा प्रथम के अंशु पहले, कक्षा तीन के अनुराग दूसरे और कक्षा चार के देव तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कक्षा तीन की प्रतिष्ठा, कक्षा पांच की अंशिका और यूकेजी के गुरजीत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में कक्षा आठ के सोमदेव कंडारी पहले, कक्षा छह के यश दूसरे और कक्षा सात के उमेश राणा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, बैग प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में मोहित नौटियाल, अंशिका शर्मा, सुरभि थपलियाल और जूनियर वर्ग में सोमदेव कंडारी, सचिन शर्मा, निकिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अंजलि शर्मा, वैभव पटेल और गिन्नी शर्मा, श्वेता तोमर ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अवधेश, तपेंद्र, अखिलेश, चंदन, कमलेश, कालिका प्रसाद, मोहित रोहिला, पंकज, हरीश, सर्विन, अनिल, वीरपाल, फकीर, सागर, रणजीत, दिवाकर, सुरेंद्र, सुषमा, मुकेश, कुसुम, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed