{"_id":"63ab4ee0781bfb72f2309504","slug":"another-collided-with-a-bike-parked-on-the-flyover-one-died-city-news-drn432208349","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फ्लाईओवर पर खड़ी बाइक से दूसरी टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फ्लाईओवर पर खड़ी बाइक से दूसरी टकराई, एक की मौत
विज्ञापन
एक तेज रफ्तार बाइक फ्लाईओवर पर खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, खड़ी बाइक के मालिक को चोट आई है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
हादसा सोमवार देर रात मोहकमपुर फ्लाईओवर पर हुआ। यहां एक व्यक्ति ने अपनी बाइक खड़ी की हुई थी। वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक के पास खड़े थे। इतने में पीछे से आई एक बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। बाइक सवार युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल को स्थानीय इमरजेंसी सेवा से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र ललता प्रसाद निवासी मोहिनी रोड के रूप में हुई है। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी ने बताया कि जितेंद्र हर्रावाला की ओर से शहर की तरफ आ रहा था। उसके पीछे एक युवक और बैठा था। हादसे में दूसरे युवक को चोट नहीं आई है। बाइक टकराने से खड़ी बाइक के स्वामी को भी चोट आई है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।